एक्सप्लोरर

हिमाचल में बीजेपी विधायक हंसराज के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी महिला कांग्रेस, जानें क्या है वजह?

Himachal Mahila Congress Protest: महिला कांग्रेस ने बीजेपी विधायक हंसराज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने मंगलवार को विधानसभा तक विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की चुराह विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. हंसराज की परेशानी अब एक बार फिर बढ़ने वाली है. महिला कांग्रेस ने बीजेपी विधायक डॉ. हंसराज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बीजेपी विधायक हंसराज के खिलाफ कांग्रेस की महिलाएं एकजुट होने जा रही हैं और वे पीड़ित बेटी को न्याय दिलाकर रहेगी.

बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि देश भर में कांग्रेस की ओर से नई न्याय आंदोलन चलाया जा रहा है. इसी के तहत हिमाचल प्रदेश में भी महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता लड़ेंगी. अलका लांबा ने कहा कि 20 साल की बेटी ने बीजेपी विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए. बाद में बेटी पर दबाव बनाया गया और उसे बयान वापस लेने के लिए कहा गया. उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस किसी भी बेटी के साथ अन्याय नहीं होने देगी.

राजीव भवन से विरोध मार्च की शुरुआत

मंगलवार सुबह 11 बजे राजीव भवन से विरोध मार्च की शुरुआत होगी और यह मार्च विधानसभा तक पहुंचेगी. महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मुलाकात करेंगी और इस पूरे मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाएंगे.

अलका लांबा ने कहा कि वह बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे. अलका लांबा ने बताया कि कांग्रेस महिला कांग्रेस की ओर से देश भर में महिला न्याय आंदोलन चलाया जा रहा है. हिमाचल प्रदेश में भी आंदोलन चलाया जाएगा और विधायक हंसराज का विरोध इसी आंदोलन का भाग होगा. लांबा ने कहा कि वे हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में महिला सुरक्षा और सरकार में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करवाने के लिए भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात करेगी.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में चुराह विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक डॉ. हंसराज पर गंभीर आरोप लगे थे. यह आरोप किसी और ने नहीं, बल्कि बीजेपी के ही बूथ अध्यक्ष की बेटी ने लगाए थे. पीड़ित लड़की ने जिला चंबा के पुलिस अधीक्षक को इस मामले में शिकायत दी थी. इसके बाद चंबा पुलिस ने मामला दर्ज किया था. शिकायत देने वाली लड़की चुराह के नेरा गांव की रहने वाली है. चंबा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 और 351 (2) के तहत मामला दर्ज किया था.

पीड़िता ने पुलिस को दी थी शिकायत

पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में कहा था कि विधायक ने उन्हें चैटिंग में गलत शब्द कहे. लड़की का आरोप था कि विधायक ने उसे न्यूड फोटो मांगी. शिकायत में ही यह भी बताया गया था कि लड़की के पिता भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष भी हैं. लड़की ने शिकायत में कहा कि पहले भी उसे कई बार गलत बोलने की कोशिश की गई. अगर विधायक को कभी कोई काम कहा जाता, तो वह पहले मिलने और फिर उनके कहने के मुताबिक काम करने के लिए कहते रहे हैं.

विधायक के कुछ नजदीकी कार्यकर्ताओं ने चैट डिलीट करने की धमकी भी दी थी. तब लड़की चुप रही. लड़की का कहना था कि अगर वे अब भी चुप रहेगी, तो आने वाले वक्त में भी गरीबों के साथ ऐसा ही होता रहेगा. ऐसे में भी इस मामले में न्याय चाह रही थी. उन्होंने कहा कि जो नेता 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' की बात करते हैं, वही बेटियों को ही प्रताड़ित कर रहे हैं. अगर लड़की और उसके परिवार को कुछ होता, है तो उसके जिम्मेदार भी यही होंगे.

बाद में बयान से पीछे हटी लड़की

लड़की ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि उसकी उम्र 20 साल है और वह विधायक की बेटी की उम्र की है. लड़की ने शिकायत में यह भी कहा कि उसके पास दो फोन थे. एक फोन को तोड़ दिया गया, ताकि सबूत को मिटाया जा सके. बता दें कि यह सभी बातें आरोप के तौर पर पीड़ित लड़की ने अपने शिकायत पत्र में कही हैं, जिसे पुलिस ने FIR में भी दर्ज किया था. गौर हो कि बाद में पीड़ित लड़की ने अपने बयान से कदम पीछे हटा लिए थे. पीड़ित लड़की ने कहा था कि वह दबाव में थी और दबाव में ही उसने ऐसा सब किया. वास्तव में विधायक ने उसके साथ ऐसी कोई हरकत नहीं की.

ये भी पढ़ें: किसालन पर पार्टी सांन आंदोसद कंगना रनौत के बयान से BJP असहमत, दी ये नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget