एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश में डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, अस्पतालों में कल से मिलेगी OPD और टेस्ट की सुविधा

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. कल से अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था पटरी पर आने लगेगी. डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी है.

Himachal Pradesh Doctors End Strike:  कल (बुधवार) से हिमाचल के सभी अस्पतालों में ओपीडी और टेस्ट की सुविधा मिलने लगेगी. हिमाचल प्रदेश स्टेट एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज टीचर्स ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से राज्य सचिवालय में मुलाकात के बाद हड़ताल पर फैसला लिया गया. अब कल से डॉक्टर अस्पतालों में काम पर लौट जायेंगे. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हड़ताली डॉक्टरों की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है. इससे पहले राज्य के सरकारी अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी सेवा चालू थी.

डॉ. बलवीर सिंह वर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्टेट एसोसिएशन कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दुर्भाग्यपूर्ण घटना की कड़ी निंदा करता है. उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. डॉ. बलवीर सिंह वर्मा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ एक बैठक हुई. बैठक में आश्वासन दिया गया कि सभी मांगें लागू की जाएंगी. अब इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और संबंधित अस्पतालों में पहले की तरह सभी सेवा फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया. हालांकि ड्यूटी के बाद प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. 

हिमाचल में कल से काम पर लौटेंगे डॉक्टर

गौरतलब है कि 9 अगस्त को कोलकाता में पीजी इंटर्न के साथ रेप किया गया. रेप करने के बाद महिला डॉक्टर की बर्बरता से हत्या कर दी गई. भीड़ की शक्ल में आए गुंडों ने अंदर घुसकर सबूत मिटाने की भी कोशिश की. विभत्स घटना के बाद से देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. आंदोलनकारी डॉक्टर कोलकाता की बेटे के लिए इंसाफ और देश भर में हेल्थ प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी मांग कर रहे हैं. हिमाचल प्रदेश के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है. अस्पतालों में अब पहले की तरह स्वास्थ्य सेवाएं मिलने लेंगी. 

ये भी पढ़ें-

कोलकाता की घटना के खिलाफ शिमला में डॉक्टरों का रोष मार्च, CM सुक्खू से मुलाकात कर मांगी सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget