एक्सप्लोरर

Mandi Landslide: भारी बारिश से तबाही! मंडी में 10 फीट पानी, 3 की मौत और कई लापता, बसें-घर डूबे, लैंडस्लाइड से सड़कें बंद

Mandi Landslide News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के निहरी क्षेत्र में भूस्खलन से 1 घर ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 2 को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बचा लिया.

हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक बार फिर कुदरत ने कहर बरपाया है. भारी बारिश ने मंडी जिले के धर्मपुर बस स्टैंड पर पानी करीब 10 फीट तक भर गया, जिससे आसपास के घरों को भी नुकसान हुआ है. स्थानीय बीजेपी नेता रजत ठाकुर ने बताया कि 6 लोग लापता हैं और प्रशासन उन्हें ढूंढने में जुटा हुआ है.

भारी बारिश के कारण सोन खड्ड (नाला) ओवरफ्लो होकर शहर में घुस गया, जिससे कई घरों की पहली मंजिल तक पानी भर गया. बीती रात से ही बारिश के चलते स्थानीय लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी दिखाई.

बसें समेत कई निजी वाहन पानी में बहे

मंडी जिले के धर्मपुर और सरकाघाट उपमंडलों में बारिश इतनी तेज हुई कि सोन खड्ड ने विकराल रूप धारण कर लिया. धर्मपुर बस स्टैंड में खड़ी सरकारी एचआरटीसी बसें और कई निजी वाहन पानी में बह गए. स्थानीय होस्टल में 150 बच्चों को दूसरी और तीसरी मंजिल पर जाकर सुरक्षित होना पड़ा.

डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने रातभर राहत कार्य जारी रखा. हालांकि, अब तक किसी प्रकार के निश्चित जानी नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन कई घर, दुकानें और वाहन मलबे की चपेट में आए हैं. प्रशासन और पुलिस टीमें स्थिति का निरंतर जायजा ले रही हैं.

Mandi Landslide: भारी बारिश से तबाही! मंडी में 10 फीट पानी, 3 की मौत और कई लापता, बसें-घर डूबे, लैंडस्लाइड से सड़कें बंद

शिमला में लैंडस्लाइड से कई सड़के बंद

उधर, शिमला के हिमलैंड क्षेत्र में भी भारी लैंडस्लाइड हुआ, जिससे कई वाहन मलबे के नीचे दब गए. इस वजह से सर्कुलर रोड, जो शिमला की मुख्य जीवनरेखा है, बंद हो गई और लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई. शिमला के बीसीएम क्षेत्र में भी पेड़ उखड़ने और लैंडस्लाइड की वजह से कुछ गाड़ियों को नुकसान हुआ.

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है, लेकिन मानसून के पूरी तरह जाने के कोई संकेत अभी नहीं हैं.

Mandi Landslide: भारी बारिश से तबाही! मंडी में 10 फीट पानी, 3 की मौत और कई लापता, बसें-घर डूबे, लैंडस्लाइड से सड़कें बंद

अभी तक कितना असर हुआ?

हिमाचल प्रदेश में मानसून की इस बार की बरसात से अब तक भारी नुकसान हुआ है. प्रदेश में 409 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, 473 लोग घायल हुए हैं और 41 अभी भी लापता हैं. राज्य में कुल आर्थिक नुकसान लगभग 4,504 करोड़ रुपये का हुआ है. 3 राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 500 से अधिक सड़कें बंद हैं.

वहीं 400 से अधिक विद्युत ट्रांसफार्मर और 200 से अधिक जल योजनाएं ठप्प पड़ी हैं. यह स्थिति मंडी, शिमला और आसपास के जिलों में जीवन और यातायात दोनों को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है. प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश: गारंटियों पर घिरी कांग्रेस सरकार, BJP ने बोला हमला
हिमाचल प्रदेश: गारंटियों पर घिरी कांग्रेस सरकार, BJP ने बोला हमला
हिमाचल के पहले CM डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर कार्यक्रम, सीएम सुक्खू ने किया याद
हिमाचल के पहले CM डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर कार्यक्रम, सीएम सुक्खू ने किया याद
बिहार उपचुनाव पर CM सुक्खू का बयान, बोले- 'नतीजों से कांग्रेस को फायदा'
बिहार उपचुनाव पर CM सुक्खू का बयान, बोले- 'नतीजों से कांग्रेस को फायदा'
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget