एक्सप्लोरर

हिमाचल में बारिश-बाढ़ से तबाही, आपदा में 224 मौतें; 1112 करोड़ का नुकसान

हिमाचल में मानसून सीजन 2026 के दौरान भारी बारिश, भूस्खलन, बाढ़ ने व्यापक तबाही मचा रखी है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार 30 जून से 22 अगस्त तक 224 लोगों की मौत हो चुकी है.

हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन 2026 के दौरान भारी बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और सड़क दुर्घटनाओं ने व्यापक तबाही मचाई है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) की 23 अगस्त 2026 सुबह 10 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार 30 जून से 22 अगस्त तक प्रदेश में कुल 224 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 330 लोग घायल हुए हैं. इस अवधि में प्रदेश को 1,112.19 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.

रिपोर्ट के अनुसार आपदा जनित घटनाओं में 91 लोगों की मौत हुई है. इनमें सबसे अधिक 30 मौतें पहाड़ियों से पत्थर गिरने, खाई में गिरने और चट्टान खिसकने जैसी घटनाओं में दर्ज की गईं. भूस्खलन से 17, सांप के काटने से 10, करंट लगने से 8 और डूबने से 6 लोगों की जान गई. इसके अतिरिक्त प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में 133 लोगों की मौत दर्ज की गई है.

मानसून के चलते 441 पशुओं की मौत, 32 पक्के मकान क्षतिग्रस्त 

मानसून के दौरान 441 पशुओं की मौत, 32 पक्के और 58 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं. वहीं 128 पक्के और 248 कच्चे मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है. कृषि और बागवानी क्षेत्र को भी भारी क्षति हुई है. निजी संपत्ति को 756.22 लाख रुपये तथा सार्वजनिक संपत्ति को हजारों लाख रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है.

जिलावार आंकड़ों में कांगड़ा जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा है, जहां कुल नुकसान 338.60 करोड़ रुपये आंका गया है. इसके बाद चंबा में 265.08 करोड़, शिमला में 221.05 करोड़, किन्नौर में 184.70 करोड़ और सिरमौर में 172.70 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

हिमाचल के मंदिरों में 419 करोड़ का चढ़ावा, पहले नंबर पर ये मंदिर

23 अगस्त की सुबह तक 149 सड़कें बंद, 35 पेयजल योजनाएं प्रभावित

उधर, लगातार बारिश के चलते प्रदेश में जनजीवन प्रभावित है. 23 अगस्त की सुबह तक 149 सड़कें बंद हैं, जबकि 60 बिजली ट्रांसफार्मर (DTR) और 35 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं. सबसे अधिक 86 सड़कें मंडी जिले में बंद हैं. कुल्लू में 31, शिमला में 10, चंबा और कांगड़ा में 8-8 सड़कें बंद हैं. बिजली आपूर्ति सबसे अधिक मंडी जिले में प्रभावित है, जहां 25 ट्रांसफार्मर ठप हैं. राज्य सरकार और जिला प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बहाली कार्यों में जुटे हुए हैं. प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है.

हिमाचल विधानसभा सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा, विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

पराक्रम चन्द 20 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. हिमाचल की हर छोटी-बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. सियासी खबरों में खास दिलचस्पी रखते हैं. उन्होंने हिंदी में एम फिल हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से किया है. उन्हें महर्षि नारद पुरस्कार से 2019 में सम्मानित किया गया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में बारिश-बाढ़ से तबाही, आपदा में 224 मौतें; 1112 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश-बाढ़ से तबाही, आपदा में 224 मौतें; 1112 करोड़ का नुकसान
हिमाचल के मंदिरों में 419 करोड़ का चढ़ावा, पहले नंबर पर ये मंदिर
हिमाचल के मंदिरों में 419 करोड़ का चढ़ावा, पहले नंबर पर ये मंदिर
हिमाचल विधानसभा सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा, विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा, विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन
Advertisement

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget