एक्सप्लोरर

Himachal Bypoll 2024: 'नादौन से ज्यादा देहरा में...', CM सुक्खू की पत्नी और कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर का बड़ा दावा

Himachal Pradesh By-Election 2024: हिमाचल प्रदेश के देहरा विधानसभा उपचुनाव में कमलेश ठाकुर लगातार प्रचार में जुटी हुई हैं. वे जनता के साथ जुड़ने के लिए एक खास तरह का प्रचार कर रही हैं.

Himachal Dehra Assembly By-Election 2024: हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को मतदान होना है. 13 जुलाई को उपचुनाव के नतीजे आएंगे. देहरा विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में हॉट सीट बन चुकी है, क्योंकि यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर चुनाव लड़ रही हैं. कमलेश ठाकुर के चुनाव लड़ने की वजह से यहां बीजेपी  की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.

कांग्रेस की टिकट से पहले बीजेपी के लिए आसान नजर आ रहा चुनाव अब मुश्किल हो रहा है. कमलेश ठाकुर अपने चुनाव प्रचार में एक अलग रंग दे रही हैं. कमलेश ठाकुर हिंदी की जगह देहरा की स्थानीय बोली में ही जनसभा को संबोधित कर रही हैं और पहाड़ी में ही अपने लिए वोट भी मांग रही हैं. यहां कमलेश ठाकुर का मुकाबला बीजेपी  के होशियार सिंह से है.

नादौन से ज्यादा देहरा में विकास का दावा
कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा का समंग्र विकास होगा. किसी भी क्षेत्र में विधानसभा पिछड़ी नहीं रहेगी. नादौन में अगर विकास कार्यों पर 100 रुपये खर्च होंगे, तो वे देहरा में 101 रुपये लगाएंगी. उनके दरवाजे जनता के लिए 24 घंटे खुले हैं. जनता काम कराने के लिए सीधे उनके पास आए. किसी को साथ लाने की जरूरत नहीं है. बता दें कि नादौन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गृह विधानसभा क्षेत्र है.

पूर्व विधायक ने जनता को ठगने का काम किया- कमलेश ठाकुर 
कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि देहरा के लोगों को अब कामों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. देहरा के पूर्व विधायक ने क्षेत्र के लोगों को ठगा है. जनता को पूर्व विधायक होशियार सिंह से पूछना चाहिए कि वह 14 महीने में ही विधायकी छोड़कर क्यों भाग गए. मुख्यमंत्री देहरा में सारे काम कर रहे थे. फिर विधायक को बीजेपी के साथ हिमाचल से बाहर भागने की क्यों जरूरत पड़ी. वह एक महीना तक चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में क्यों घूमते रहे. वे देहरा की जनता के पास नहीं आए. उन्हें एक महीने तक जनता की याद ही नहीं आई.

'जनता दे अपनी बेटी का साथ'
सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं. यहां की ध्याण यानी बेटी होने के नाते विकास प्राथमिकता है. देहरा की जनता विकास को लेकर इस बात से ही अंदाजा लगा ले कि बनखंडी में मुख्यमंत्री 680 करोड़ रुपए की लागत से जूलॉजिकल पार्क बना रहे हैं. एसपी जिला देहरा को बना दिया और पीडब्ल्यूडी का एसई कार्यालय दिया. मुख्यमंत्री काम करने में विश्वास रखते हैं. वे बीजेपी की तरह झूठ की राजनीति नहीं करते. कमलेश ठाकुर ने कहा कि बीते 15 महीने में देहरा ने अपना गौरव को दिया, लेकिन आने वाले वक्त में हुए देहरा में इस गौरव को वापस लेकर आएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में रात 12 बजे से महंगा होगा पेट्रोल, जानें नया रेट
हिमाचल में रात 12 बजे से महंगा होगा पेट्रोल, जानें नया रेट
हिमाचल प्रदेश में कब होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया अपडेट
हिमाचल प्रदेश में कब होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया अपडेट
मंडी-पठानकोट हाईवे पर भारी बारिश से थमी रफ्तार, गाद-मिट्टी से लगा लंबा जाम
मंडी-पठानकोट हाईवे पर भारी बारिश से थमी रफ्तार, गाद-मिट्टी से लगा लंबा जाम
'राहुल गांधी भगोड़े...', विपक्ष के वॉकआउट पर कंगना रनौत का बयान
'राहुल गांधी भगोड़े...', विपक्ष के वॉकआउट पर कंगना रनौत का बयान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget