एक्सप्लोरर

Himachal Cloudburst: 'अपनों की खोज' के लिए सर्च ऑपरेशन जारी, पांच शव बरामद, परिजनों का हुआ DNA टेस्ट

Shimla News: शवों की शिनाख्त के लिए 37 परिजनों का डीएनए सैंपल लिया गया है. सर्च ऑपरेशन के दौरान शव बुरी हालत में मिल रहे हैं. शवों की पहचान के बाद अंतिम संस्कार कराया जायेगा.

Himachal Pradesh Disaster: शिमला और कुल्लू के सीमावर्ती गांव समेज में गुरुवार सुबह बादल फटने से 36 से ज्यादा लोग बह गए. लापता लोगों में 33 शिमला और 3 कुल्लू के शामिल हैं. सर्च ऑपरेशन में अब तक सिर्फ पांच शव बरामद किए जा सके हैं. मलबा इकट्ठा होने की वजह से लापता लोगों को ढूंढने में सर्च टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शिमला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शवों की पहचान करने के लिए डीएनए टेस्ट करवाने का निर्देश दिया था.

पुलिस ने 37 परिजनों के डीएनए सैंपल ले लिए हैं. अब क्षत-विक्षत हालात में मिल रहे शवों की पहचान डीएनए रिपोर्ट से की जा सकेगी. अनुपम कश्यप ने बताया कि शव बेहद बुरी हालत में मिल रहे हैं. ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए डीएनए टेस्ट से शवों की पहचान करवाई जा रही है. अभी तक पांच शव बरामद हो चुके हैं. सभी शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है. डीएनए सैंपल को फॉरेंसिक लैब जुन्गा भेजा जा रहा है. लैब में डीएनए मैच के बाद शवों की सही शिनाख्त हो पाएगी.

37 परिजनों के डीएनए सैंपल लिए गए

रविवार (4 अगस्त) की सुबह पहला शव सुन्नी डैम क्षेत्र में बरामद हुआ था. शाम को नोगली के नजदीक डकोलढ़ में दो शव मिले. अगले दिन सोमवार को सुन्नी डैम के नजदीक डोगरी में दो शव बरामद किये गये. पांच शवों में तीन पुरुष और दो महिलाओं के हैं. सभी शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है.

सर्च ऑपरेशन में आठ एलएनटी मशीनों की तैनाती की गई हैं. 85 किलोमीटर के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सर्च ऑपरेशन के पांचवें दिन सुबह छह बजे से मशीनें मलबे को खंगालने में लगी रहीं. खोजी कुत्ते, लाइव डिटेक्टर डिवाइस और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है. बिजली के खंभों को जोड़कर अस्थायी पुल बनाया गया है. पुल से खड्ड की दूसरी तरफ भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. कुछ ही दिनों में वैली ब्रिज स्थापित हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

बांग्लादेश छोड़ भारत आईं शेख हसीना तो कंगना रनौत बोलीं- 'मुस्लिम देशों में अब...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget