एक्सप्लोरर

Himachal: 'भांग का सेवन करने से 4 दिनों तक उठ नहीं पाया', चरस को लेकर क्या बोल गए BJP विधायक?

Shimla: बीजेपी विधायक हंस राज ने कहा कि एक बार उन्होंने भी भांग का सेवन किया, लेकिन चार दिन तक उठ नहीं पाए. साथ ही कहा कि बेटी की बीमारी के लिए डॉक्टरों ने भी भांग के तेल के प्रयोग का सुझाव दिया था.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में भांग (cannabis) की खेती को लीगल करने के लिए बजट सत्र के अंतिम दिन बहस हुई. इस चर्चा का नतीजा यह निकला कि सरकार ने इस ममाले में एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया. वहीं बीजेपी के विधायक हंस राज (Hans Raj) ने जिस तरह से इस मुद्दे पर अपनी बात सदन में रखी उसकी खास चर्चा हो रही है. दरअसल, उनका इस मुद्दे पर दिया गया बयान नशा मुक्ति की बात को लेकर बिलकुल भी मेल नहीं खाता है. बता दें कि हिमाचल में भांग की तस्करी और सेवन अवैध है. एनडीपीएस एक्ट के तहत यहां पर चरस तस्करी के लिए सजा का प्रावधान है, लेकिन हंस राज ने तो नशा तस्करी करने वालों को मासूम तक बता दिया.

दरअसल, विधानसभा में हंस राज ने कहा कि वह खुद इसका सेवन कर चुके हैं और एक बार तो इसके सेवन की वजह से चार दिन तक उठ नहीं पाए थे. आगे उन्होंने कहा कि उनके दादा भी 90 साल की उम्र तक रोजाना इसका सेवन करते रहे हैं. जिससे कई फायदे भी हुए, हंस राज ने कहा कि चंबा और चुराह 2-5 हजार रुपये के लिए भांग की ट्रैफिकिंग करते हैं. वहीं इनरे मुख्य सरगना को हम आज तक नहीं पकड़ पाए, लेकिन मासूम लोग जिन्हें 2-3 हजार रुपये की जरूरत है उन्हें जेल भेज दिया जाता है. हंस राज ने बताया कि चरस तस्करी की वजह से हमारे इलाके में काफी नुकसान हुआ और हमारे जिले चंबा में 600 लोग जेलों में बंद हैं. हंस राज ने कहा कि मेरे दादा 90 साल की उम्र में इसका इस्तेमाल करते रहे. 

बांग के नशे से चार दिन नहीं उठ पाया- हंस राज
ऐसा कोई दिन नहीं था, जब वो इसका इस्तेमाल करते थे. हमारी मजबूरी है, क्योंकि हम ठंडे इलाके में रहते हैं. भांग के साथ दही का मिश्रण पाचन क्रिया को बेहतर करता है. उन्होंने कहा कि एक बार उन्होंने भी भांग का सेवन किया, लेकिन चार दिन तक उठ नहीं पाए. साथ ही कहा कि बेटी की बीमारी के लिए डॉक्टरों ने भी भांग के तेल के प्रयोग का सुझाव दिया था. सदन में वह बोले कि हम किसी को नशे की तरफ नहीं धकेल रहे हैं, लेकि उन्होंने जो आंकड़े पेश किए हैं, वो सही हैं और अब परिवारों को बचाना जरूरी हो गया है. दरअसल, हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन नियम 63 के तहत भांग की खेती को लीगल करने को लेकर चर्चा की  गई. द्रंग विधानसभा क्षेत्र से विपक्ष के सदस्य पूर्ण चंद ने सदन में इसकी चर्चा का प्रस्ताव लाया. सदस्यों ने भांग के औषधीय गुणों का हवाला देते हुए भांग की खेती करने की मांग उठाई.

यह भी पढ़ें:

Himachal News: हिमाचल विधानसभा में 75 घंटे 59 मिनट चली कार्यवाही, 16 बैठकों में रिकॉर्ड काम बना उदाहरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget