एक्सप्लोरर

Himachal News: हिमाचल विधानसभा में 75 घंटे 59 मिनट चली कार्यवाही, 16 बैठकों में रिकॉर्ड काम बना उदाहरण

Himachal Assembly: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कार्य उत्पादकता 93.77 फीसदी रही. विधानसभा के सत्र में 896 प्रश्नों का उत्तर दिया गया. इनमें 689 तारांकित और 257 अतारांकित प्रश्न शामिल थे.

Himachal Government: जहां एक तरफ देश की संसद में कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है. तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने रिकॉर्ड काम कर देशभर की अन्य विधानसभाओं के लिए उदाहरण स्थापित किया है. 6 अप्रैल को 16 दिन की बैठकों के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई. इन 16 बैठकों में विधानसभा में 75 घंटे 59 मिनट तक कार्यवाही चली. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कार्य उत्पादकता 93.77 फीसदी रही. विधानसभा के 896 प्रश्नों का उत्तर दिया गया. इनमें 689 तारांकित और 257 अतारांकित प्रश्न शामिल थे. अब हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र अगस्त महीने में होगा.

बजट चर्चा में 52 सदस्यों ने लिया भाग
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उन्होंने पक्ष-विपक्ष के सदस्यों को बोलने का मौका दिया. उन्होंने कहा कि यह पहली बार है, जब विपक्ष के सदस्यों को सत्ता पक्ष के सदस्यों से अधिक बोलने का मौका दिया गया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 17 मार्च को हिमाचल प्रदेश का बजट पेश किया. इस बजट की चर्चा में सदन के कुल 52 सदस्यों ने भाग लिया. बजट पर 19 घंटे का 51 मिनट तक चर्चा हुई. विधानसभा सत्र के दौरान दो प्राइवेट मेंबर बिल आयोजित किए गए.

1200 बच्चों ने भी देखी विधानसभा की कार्यवाही
हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इस बार सदन में बड़ी संख्या में विधायक पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. ऐसे में उन्होंने नए सदस्यों को भी चर्चा में भाग लेने का मौका दिया. पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कार्यवाही के दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच सार्थक चर्चा हुई. उन्होंने बताया कि विधानसभा की कार्यवाही में हुई कुल 16 बैठकों में 1 हजार 200 बच्चों ने भी विधानसभा की कार्यवाही देखी.

तीखी नोकझोंक के साथ खुशनुमा भी रहा माहौल 
हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह कांग्रेस सरकार का पहला बजट सत्र था. पहले ही बजट सत्र में विपक्ष के सदस्यों ने सरकार को घेरने की कोशिश की. विधायक निधि पर रोक, संस्थान डिनोटिफाई करने और महिलाओं को हर महीने 1 हजार 500 रुपए देने के मामले में विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा. सदन में चर्चा के दौरान पक्ष-विपक्ष के सदस्यों ने एक-दूसरे पर जमकर तंज भी किया. इस दौरान सदन में जमकर ठहाके भी लगे. इस तरह हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान माहौल कभी गर्म तो कभी खुशनुमा बना रहा.

यह भी पढ़ें: Shimla MC Election: शिमला चुनाव के लिए तजिंदर पाल बिट्टू पर्यवेक्षक नियुक्त, इन नेताओं को मिली कमेटी में जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल-हरियाणा बॉर्डर पर भीषण हादसा, मक्के से लदा ट्रक पलटा, नीचे दबे 5 बाइक सवार, 4 की मौत
हिमाचल-हरियाणा बॉर्डर पर भीषण हादसा, मक्के से लदा ट्रक पलटा, नीचे दबे 5 बाइक सवार, 4 की मौत
भीषण गर्मी में धधक रहे हिमाचल के जंगल, बेजुबानों की आफत में जान, 3300 हेक्टेयर जमीन खाक
भीषण गर्मी में धधक रहे हिमाचल के जंगल, बेजुबानों की आफत में जान, 3300 हेक्टेयर जमीन खाक
Weather Updates: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
Weather: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
HP Panchayat Election 2026: दूसरे चरण में 79 फीसदी मतदान, महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा की वोटिंग
हिमाचल पंचायत चुनाव 2026: दूसरे चरण में 79 फीसदी मतदान, महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा की वोटिंग

वीडियोज

Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress
Hamirpur Bridge Collapse News : भीषण तूफान में ताश के पत्तों की तरह ढह गया करोड़ों का पुल | UP News
CM Yogi Warns Mafia | Chitra Tripathi: कानून-व्यवस्था में सेंध...माफिया का THE END! | Uttar Pradesh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget