एक्सप्लोरर

Shimla: हिमाचल विधानसभा में फेल रहा बीजेपी का 'मिशन', क्या नगर निगम चुनाव में अधूरा सपना होगा साकार?

Shimla Municipal Corporation Election: साल 2023 में नगर निगम चुनाव बेहद खास रहने वाले हैं. यह पहली बार है, जब विधानसभा चुनाव के बाद नगर निगम चुनाव हो रहे हैं. इससे पहले ही नगर निगम चुनाव निपट जाते थे.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी (BJP) ने मिशन रिपीट (Mission Repeat) का नारा दिया था. हालांकि 25 सीटों पर सिमट कर ही बीजेपी को संतोष करना पड़ा और मिशन रिपीट का सपना अधूरा रह गया. अप्रैल (April) महीने में नगर निगम (Municipal corporation) शिमला के चुनाव भी संभावित हैं. इन चुनावों में बीजेपी विधानसभा चुनाव में अधूरे रहे मिशन रिपीट के सपने को साकार करना चाह रही है. इसे लेकर बीजेपी ने रणनीति भी तैयार कर ली है. हालांकि विपक्ष में होने की वजह से बीजेपी के लिए यह रण आसान नहीं रहने वाला है.

कांग्रेस ने जिला शिमला को दिया है अधिक मान
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार में जिला शिमला को पूर्ण अधिमान दिया गया है. जिला शिमला से अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है. इसके अलावा मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान को भी कैबिनेट रैंक से नवाजा गया है. 

बीजेपी के लिए आसान नहीं होगी राह
रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले मोहन लाल ब्राक्टा को भी सरकार में सीपीएस की जिम्मेदारी मिली है. ऐसे में जिला शिमला को मिले भारी-भरकम अधिमान के बाद नगर निगम शिमला की लड़ाई बीजेपी के लिए आसान नहीं रहने वाली है. प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होने के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए भी यह चुनाव चुनौती वाले रहने वाले हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री ने भी पूरी कैबिनेट शिमला में उतार कर चुनाव जीतने की तैयारी कर रखी है.

बीजेपी ने तैयार की मिशन रिपीट की योजना
नगर निगम शिमला में मिशन रिपीट का सपना साकार करने के लिए बीजेपी ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर एक्टिव होने के साथ नए वोटरों को अपने साथ जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं. बीते पांच साल में किए गए कामों को लेकर भी जनता के बीच में जाने के लिए कहा गया है. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र भी बीजेपी के हाथ से चली गई. ऐसे में बीजेपी इन चुनौतियों के बीच नगर निगम शिमला का मिशन रिपीट करने के लिए रण में उतरने जा रही है. साल 2017 से लेकर साल 2022 तक नगर निगम शिमला पर बीजेपी का ही कब्जा रहा है.

बेहद खास हैं 2023 के नगर निगम चुनाव
साल 2023 में होने वाले नगर निगम चुनाव अपने आप में बेहद खास रहने वाले हैं. यह पहली बार है, जब विधानसभा चुनाव के बाद नगर निगम चुनाव हो रहे हैं. इससे पहले विधानसभा चुनावों से पहले ही नगर निगम चुनाव निपट जाया करते थे. मामला कोर्ट में होने की वजह से चुनाव एक साल तक टल गए. 

बीजेपी में गुटबाजी ​बड़ी समस्या
इस बार नगर निगम शिमला के चुनाव में न केवल शिमला के मुद्दे उठेंगे बल्कि बीजेपी प्रदेश स्तर के मुद्दों को नगर निगम चुनाव में उतारने का काम करेगी ताकि सरकार को घेरा जा सके. बीजेपी के लिए नगर निगम शिमला की राह आसान नहीं रहने वाली है, क्योंकि बीजेपी के सामने अंदरूनी गुटबाजी की भी बड़ी समस्या है.

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh: शिमला में पर्यटन निगम के दफ्तर में दरारें, डर के बीच काम करने को मजबूर हैं कर्मचारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
राहुल गांधी को घसीटा गया, छात्रों पर लाठीचार्ज, शिमला तक पहुंचा दिल्ली का गुस्सा, धरने पर CM सुक्खू
राहुल गांधी को घसीटा गया, छात्रों पर लाठीचार्ज, शिमला तक पहुंचा दिल्ली का गुस्सा, धरने पर CM सुक्खू

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget