एक्सप्लोरर

सावधान! कैंसिल कर दें हिमाचल जाने का प्लान, अगले 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है, जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान सतर्क रहें और सफर करने से बचें.

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार (23 जून ) को बारिश हुई, वहीं स्थानीय मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न स्थानों पर अगले तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार शाम से मध्यम बारिश हुई. पावंटा साहिब में 84.6 मिमी बारिश हुई जबकि कांगड़ा में 70.8 मिमी, हमीरपुर में 37.5 मिमी, मंडी में 34.4 मिमी, बैजनाथ में 26 मिमी, ओलिंडा में 22.2 मिमी, मुरारी देवी में 19 मिमी, कोठी में 15.4 मिमी, पालमपुर में 12.8 मिमी, नेरी में 16 मिमी, पंडोह में 12 मिमी और जोगिंदरनगर में 11 मिमी बारिश हुई.

37-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं तेज हवाएं 

रिकांगपिओ, कुकुमसेरी और बजौरा में 37-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं जबकि सुंदरनगर, मुरारी देवी और कांगड़ा में गरज के साथ बारिश हुई. मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के शेष हिस्सों में अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. मानसून ने शुक्रवार को राज्य में दस्तक दी थी. केलांग रात में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, ऊना दिन में सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें- मौसम विभाग

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह इस दौरान सतर्क रहें और गैरजरूरी सफर करने से बचें. विशेष रूप से पर्वतीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपदा की स्थिति में प्रशासन से तुरंत संपर्क करें. शिमला जिला प्रशासन ने मानसून के दौरान किसी भी आपदा में राहत व बचाव कार्यों के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की है.

यह भी पढ़ें -

Tripura Literacy: ये राज्य बना देश का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य, मिजोरम और गोवा के बाद मिली ऐतिहासिक उपलब्धि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget