एक्सप्लोरर

मनाली में भारी बर्फबारी के बीच फंसी सैकड़ों गाड़ियां, लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

Snowfall: हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे मनाली सहित कई क्षेत्रों की सड़कें बंद हो गई हैं. हिमाचल पुलिस वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में मदद कर रही है.

Snowfall in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश की ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से ही बर्फबारी जारी है. किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा और शिमला की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है. जिला कुल्लू के तहत आने वाले मनाली में भी भारी बर्फबारी हो रही है. 

बर्फबारी का यह क्रम अब भी जारी है. बर्फबारी की वजह से कई गाड़ियां सड़क पर फंस गई हैं. इन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का काम लगातार जारी है. हिमाचल प्रदेश पुलिस ग्राउंड जीरो पर उतरकर गाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही है.

रात के वक्त भी बर्फबारी का पूर्वानुमान 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का क्रम रात के वक्त भी जारी रहने वाला है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है. लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करने के लिए कहा गया है. जिला शिमला के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी की वजह से कई सड़क बंद हुई हैं. सड़क पर बर्फबारी की वजह से फिसलन बढ़ गई है.

इसकी वजह से गाड़ियां स्किड हो रही हैं. जिला शिमला के नारकंडा में भी हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस स्किड होकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप से जा टकराई. हालांकि राहत की बात यह रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ.

हिमाचल पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी

• आपातस्थिति में मदद के लिए 112 डायल करें.

• बर्फबारी के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें.

• सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं.

• आपातकालीन सेवा की जानकारी अपने पास रखें.

• किसी भी समस्या के समाधान या सहायता की आवश्यकता होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि तुरंत मदद उपलब्ध कराई जा सके. 

ये भी पढ़ें: Snowfall: मनाली में भारी बर्फबारी के बीच फंसी सैकड़ों गाड़ियां, पुलिस ने लोगों के लिए जारी की एडवाइजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget