एक्सप्लोरर

गर्मी के मौसम में लगने लगी ठंड, लाहौल-किन्नौर में बर्फबारी से बढ़ने लगी परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

7 मई तक प्रदेश में भारी बारिश और ओलावृष्टि जारी रहेगी. वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है. मौसम विभाग की तरफ से कुछ दिनों तक ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.

Himachal Snowfall: देशभर में मौसम ने करवट बदली है. मई के महीने में दिसंबर जैसी ठंड पड़ रही है. लिहाजा पहाड़ी प्रदेशों में लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं. हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है. जिससे प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. यहां न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान सामान्य 7 से 8 डिग्री कम देखा गया है. वहीं ऊंचाई वाले इलाकों (लाहौल स्पीति और किन्नौर जिला) में ताजा बर्फ भारी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

7 मई तक भारी बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विभाग केंद्र शिमला की माने तो आने वाली 7 मई तक प्रदेश में इसी तरह बारिश और ओलावृष्टि जारी रहेगी. वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है. मौसम विभाग की तरफ से कुछ दिनों तक ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम के बदलाव से यातायात भी काफी प्रभावित होता दिख रहा है. लोगों को काम काज के चलते घर से निकलने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मौसम के अलर्ट से किसानों के चेहरे मायूस होते दिख रहे हैं.

ओलावृष्टि से फसल हुई बर्बाद

लगातार बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है. ओलावृष्टि ने बागवानी की फसलों को बर्बाद कर दिया है. तो वहीं मौसम निदेशक सुरेंद्र पॉल का कहना है कि मौसम के चलते दो से तीन दिनों तक विजिबिलिटी में भी दिक्कत आएगी. धुंध बढ़ने का भी मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है. इतना ही नहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल ने इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की है. मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की है.

ये भी पढ़ें:- ईडी ने संजय सिंह से नहीं मांगी कोई माफी, AAP के दावों के बीच वायरल हुआ लेटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget