एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: 'व्यवस्था परिवर्तन' को हुआ सात महीने का वक्त, अटल टनल पर पुनर्स्थापित नहीं हो सकी शिलान्यास पट्टिका

Himachal Pradesh News: हिमाचल में कांग्रेस सरकार आते ही अटल टनल में तत्कालीन यूपीए सरकार के दौरान लगी शिलान्यास पट्टिका को पुनर्स्थापित करने की मांग उठी थी, लेकिन सात महीने बाद भी पट्टिका नहीं लग सका.

Atal Tunnel Foundation Stone: साल 2020 में 4 अक्टूबर का दिन हिमाचल प्रदेश के साथ देश के इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षर में लिखा गया. इस दिन सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण अटल टनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. जिस दिन इस टनल का उद्घाटन हुआ, उसी दिन यहां एक नए विवाद ने भी जन्म लिया. 28 जून 2010 को तत्कालीन यूपीए सरकार के दौरान टनल की आधारशिला रखी गई थी. 

इस वक्त यहां लगाई गई शिलान्यास गायब हो गई. अटल टनल से गायब पट्टिका के लिए विपक्ष में रहते हुए भी कांग्रेस ने लगातार इस पट्टिका को पुनर्स्थापित करने की मांग उठाई. हिमाचल कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जोर-शोर से यह मामला उठाया. समय बीता और मामला ठंडा हो गया.

पट्टिका पुनर्स्थापित करने में नाकाम सरकार!
दिसंबर 2022 में हिमाचल प्रदेश की सत्ता में वापसी हुई. सत्ता में वापसी के साथ ही लगी शिलान्यास पट्टिका को पुनर्स्थापित करने की मांग उठाई जाने लगी. लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने भी जोर-शोर से मामला उठाया. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी संबंधित अधिकारियों को पत्र लिख जल्द से जल्द पट्टिका पुनर्स्थापित करने का दावा किया, लेकिन अब सात महीने से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी यह पट्टिका पुनर्स्थापित नहीं हो सकी है. 12 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि अटल टनल से शिलान्यास पट्टिका गायब है, जो लोकतंत्र का अपमान है. इसे जल्द से जल्द पुनर्स्थापित किया जाना चाहिए.

विधायक रवि ठाकुर ने अब क्या कहा?
लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने एबीपी न्यूज़ के साथ खास बातचीत में कहा कि अब तक यह पट्टिका स्थापित नहीं हो सकी है. उन्हें इस बात का खेद है. उन्होंने कहा दी है भाजपा की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने इस पट्टिका को वहां से हटाया, उन पर कानून कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए. रवि ठाकुर ने कहा है कि वे एक बार फिर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पट्टिका को पुनर्स्थापित करने की मांग उठाएंगे. रवि ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज करते हुए कहा कि इतिहास को मिटाया नहीं जा सकता है. इस इतिहास को लोगों से छिपाने की कोशिश हो रही है, वह जनता के सामने ही है.

साल 2010 में रखी गई थी टनल की आधारशिला
बता दें कि 28 जून, 2010 को अटल टनल की आधारशिला रखी गई थी. इस दौरान यूपीए की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी और देश के रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने इसका शिलान्यास किया था. उस वक्त इस टनल का नाम रोहतांग टनल था. 4 अक्टूबर, 2020 को अटल टनल के उद्घाटन के वक्त यह शिलान्यास पट्टिका वहां से गायब हो गई. इसके बाद से ही विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस लगातार पट्टिका को दोबारा लगाए जाने की मांग उठा रही थी. यह पट्टिका अब तक नहीं लग सकी.

ये भी पढ़ें: Himachal News: सड़कें बंद होने से बागवानों की मेहनत पर फिरा पानी, नाले में बहाने पड़े सेब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal Pradesh News: शिमला में BJP का सुक्खू सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, CM हाउस तक निकाला मार्च
शिमला में BJP का सुक्खू सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, CM हाउस तक निकाला मार्च
जयराम ठाकुर के आरोपों पर नरेश चौहान का पलटवार, जानें क्या कहा?
जयराम ठाकुर के आरोपों पर नरेश चौहान का पलटवार, जानें क्या कहा?
बीजेपी का कांग्रेस सरकार पर हमला, आज शिमला में करेंगे प्रदर्शन
बीजेपी का कांग्रेस सरकार पर हमला, आज शिमला में करेंगे प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश: गारंटियों पर घिरी कांग्रेस सरकार, BJP ने बोला हमला
हिमाचल प्रदेश: गारंटियों पर घिरी कांग्रेस सरकार, BJP ने बोला हमला

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget