एक्सप्लोरर

Karnataka Results 2023: कर्नाटक पहुंची हिमाचल की हवा, भाजपा चारों खाने चित- अग्निहोत्री

Mukesh Agnihotri Statement: हिमाचल प्रदेश में चुनाव के बाद अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत के साथ जीत हासिल की है. इस पर हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने खुशी जताई है.

Himachal Pradesh Congress: हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक में भी कांग्रेस सरकार बनने जा रही है. लगातार दूसरे राज्य में जीत मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं. हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कर्नाटक जीत पर बयान सामने आया है. अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के नतीजे अब परवान पर हैं. कर्नाटक में भाजपा चारों खाने चित हुई है. हिमाचल से चली हवाएं कर्नाटक तक पहुंच चुकी हैं. शानदार प्रचंड जीत के लिए सोनिया गांधी, मलिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बधाई.

पांच महीने पहले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुल 68 में से 40 सीट पर कांग्रेस पार्टी को जीत मिली थी. इस जीत को हिमाचल कांग्रेस पहाड़ी प्रदेश से समुद्री राज्य तक चलने वाली हवा बता रही है. कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में बजरंग दल बनाम बजरंगबली का रण भी देखने को मिला. खुद को बजरंगबली का भक्त साबित करने के लिए कांग्रेस ने शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर के बजरंगबली का नाम भी जमकर इस्तेमाल किया. ऐसे में अब कहा जा रहा है कि जाखू के बजरंगबली ने हिमाचल के बाद अब कर्नाटक में भी कांग्रेस की नैया पार लगा दी है.

हिमाचल की हवा कर्नाटक तक पहुंची

जिस समय कांग्रेस पार्टी खराब राजनीतिक हालात से गुजर रही थी, ऐसे समय में कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई. हिमाचल प्रदेश के चुनाव में कुल 68 में से 40 सीटों पर जीत हासिल कर कांग्रेस सत्ता पर पहुंची. अब हिमाचल प्रदेश से 2 हजार 500 किलोमीटर दूर कर्नाटक तक भी कांग्रेस की जीत की हवा पहुंच चुकी है. कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के बाद जो संजीवनी मिली थी, वह अब काम करती हुई नजर आ रही है. लोकसभा चुनाव में भी अब एक साल से कम का वक्त रह गया है. ऐसे में कांग्रेस को लगातार दो राज्यों में मिली जीत से न केवल नेता कार्यकर्ता बल्कि कांग्रेस नेता भी उत्साहित हैं.

ये भी पढ़ें: Priyanka Gandhi Shimla Visit: कर्नाटक चुनाव रिजल्ट के बीच जाखू मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी, भगवान हनुमान के दरबार में नवाया शीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल को नई EV बसों की सौगात, CM सुक्खू ने BJP को घेरा
हिमाचल को नई EV बसों की सौगात, CM सुक्खू ने BJP को घेरा
हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget