एक्सप्लोरर

'BJP में नहीं था सख्त निर्णय लेने का साहस,' CM सुक्खू ने बताया कब पटरी पर आयेगी अर्थव्यवस्था

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना’ की शुरुआत हो गयी है. मुख्यमंत्री ने 75 साल से ज्यादा उम्र के 28 हजार पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात दी.

Himachal Pradesh News: 1990 के दशक से हिमाचल प्रदेश में कर्ज लेने की प्रथा अब तक जारी है. हिमाचल प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़कर 86 हजार करोड़ के करीब पहुंच चुका है. इस बीच, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का अहम बयान सामने आया है. उन्होंने पूर्व की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए बीजेपी के पास कड़े निर्णय लेने का साहस ही नहीं था. बीजेपी ने सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए संपन्न परिवारों का बिजली और पानी का बिल माफ किया.

मुख्यमंत्री ने कहा, "मुफ्त में बांटने की प्रक्रिया अगर इसी प्रकार जारी रहती, तो प्रति व्यक्ति कर्ज दो लाख रुपये तक पहुंच जाता". मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की विकट आर्थिक स्थिति के बावजूद राज्य सरकार ने कर्मचारियों को सात प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया है. उन्होंने 75 साल से ज्यादा उम्र के 28 हजार पेंशनभोगियों को एरियर देने की भी घोषणा की. सीएम सुक्खू ‘मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना’ के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे.

सरकारी कर्मचारी परिजनों की तरह- CM सुक्खू 

मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार सरकारी स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने के लिए अभिनव योजना है. कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों को परिजनों की तरह बताया. उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए अभी छह महीने का वक्त लगेगा. प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आने के बाद एरियर और महंगाई भत्ते मिलेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के पास एनपीएस फंड का नौ हजार करोड़ रुपये फंसा हुआ है. राज्य सरकार ने केंद्र से धनराशि वापस लाने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया है.

शिक्षा की रैंकिंग में गिरावट की जिम्मेदार BJP

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिक्षा क्षेत्र की रैंकिंग में गिरावट का आरोप पूर्व की बीजेपी सरकार पर मढ़ा. उन्होंने कहा, 'गलत नीतियों की वजह से प्रदेश गुणात्त्मक शिक्षा क्षेत्र की रैंकिंग में फिसलकर 18वें स्थान पर पहुंच गया है. अब कांग्रेस सरकार शिक्षा क्षेत्र में सुधार करने के लिए प्रयासरत है. कांग्रेस सरकार ने बच्चों को गुणात्त्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए अनेक महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं. शिक्षा में सुधार करने के लिए प्रदेश सरकार तीन स्तरों पर कार्य कर रही है'.


BJP में नहीं था सख्त निर्णय लेने का साहस,' CM सुक्खू ने बताया कब पटरी पर आयेगी अर्थव्यवस्था

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 850 शिक्षण संस्थानों को उत्कृष्टता केंद्रों में स्तरोन्नत कर रही है. सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 6 हजार अनाथ बच्चों को चिल्डर्न ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया है. इस योजना में 27 साल की उम्र तक इन बच्चों की शिक्षा देखभाल, वार्षिक यात्रा का खर्च और आत्मनिर्भर बनने के लिए मदद दी जा रही है.

हिमाचल: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की राज्यपाल से मुलाकात, बोले- 'विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget