एक्सप्लोरर

Himachal Politics: 'बौखलाहट में हिमाचल BJP के नेता, लड़ रहे आपसी वर्चस्व की लड़ाई', CM सुक्खू के मीडिया सलाहकार का निशाना

Naresh Chauhan News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता तथ्यहीन बयानबाजी करने में लगे हुए हैं.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान (Naresh Chauhan) ने बीजेपी (BJP) पर जोरदार पलटवार किया है. नरेश चौहान ने कहा कि बीजेपी के नेता आपसी वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं. कांग्रेस (Congress) ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो वादे किए थे, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है. सरकार ने पहले ही कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) की बहाली कर दी. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता तथ्यहीन बयानबाजी करने में लगे हुए हैं. प्रदेश की जनता सारी सच्चाई जानती है.

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग कर्मचारियों ने जोर-शोर से उठाई. कर्मचारी चाहते थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें ओल्ड पेंशन स्कीम के दायरे में लाएं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने कर्मचारियों से वादा किया और यह बड़ा काम सत्ता में आने के बाद पूरा कर दिखाया है.

'बीजेपी नेताओं को नहीं दिख रहा काम'

चौहान ने कहा कि अन्य गारंटी पर भी कांग्रेस सरकार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेताओं को यह काम दिख नहीं रहा है. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी नेताओं को यह काम दिखता नहीं तो उन्हें रिटायर्ड कर्मचारियों से जाकर पूछना चाहिए कि क्या उन्हें ओल्ड पेंशन स्कीम मिल रही है या नहीं? 

स्टार्टअप फंड की गारंटी को किया गया पूरा

सोमवार को ही सीएम सुक्खू ने 680 करोड़ रुपये के स्टार्टअप फंड की गारंटी को पहले चरण में लागू कर दिया. उन्होंने कहा कि ई-टैक्सी की खरीद में 50 फीसदी सब्सिडी देने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार इच्छाशक्ति के साथ काम कर रही है. यह योजना तीन चरणों में पूरी होगी.

तथ्यहीन बयान कर रहे बीजेपी नेता- चौहान

नरेश चौहान ने कहा कि बीजेपी के नेता इन दिनों बौखलाहट में हैं. बौखलाहट की वजह से ही लगातार नेता तथ्यहीन बयानबाजी करने में लगे हुए हैं. नरेश चौहान ने कहा कि सरकार ने हर मोर्चे पर खुद को साबित कर दिखाया है. ऐसे में विपक्ष में बैठी बीजेपी काफी परेशान नजर आ रही है. यही वजह है कि उनके नेता तथ्यहीन बयानबाजी करने में जुटे हुए हैं. बता दें कि बीजेपी प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कांग्रेस सरकार पर गारंटी पूरा न कर पाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा था.

ये भी पढ़ें- Himachal News: 'हिमाचल में नशे के खिलाफ लड़ाई के लिए गठित हो स्पेशल कमेटी', सुक्खू सरकार से ABVP की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget