एक्सप्लोरर

Himachal: सुक्खू सरकार के मंत्रियों ने पूर्व CM जयराम ठाकुर पर लगाए आरोप, कहा- 'जनता को गुमराह करना बंद करें'

Himachal: हिमाचल सरकार में कृषि मंत्री चंद्र कुमार और ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पर निशाना साधा. मंत्रियों ने कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं.

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) के नेतृत्व वाली सरकार में कृषि मंत्री चंद्र कुमार चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) पर निशाना साधा. कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष झूठ की राजनीति कर रहे हैं. सत्ता में रहते हुए भी उन्होंने प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया. दोनों मंत्रियों ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अंतरिम राहत राशि जारी करने के उनके दावे बिल्कुल झूठ है. केंद्र की ओर से अभी तक अंतरिम राहत की पहली किश्त भी जारी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास न करें और राजनीति करने की बजाय हिमाचल प्रदेश के हित में केंद्र से आर्थिक मदद दिलाने में राज्य सरकार की सहायता करें.

केंद्र ने नहीं की अतिरिक्त मदद 
कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि ऑडिट पैरा के कारण पिछले कुछ सालों की रुकी हुई 315 करोड़ रुपए की राहत राशि में से केंद्र सरकार की ओर से 189 करोड़ रूपये जारी किए गए हैं. इन ऑडिट की आपत्तियों को राज्य सरकार के प्रयासों से दूर किया गया, लेकिन अभी भी कुल राशि में से बकाया राशि जारी करना बाकी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश को एसडीआरएफ के तहत हर साल कुल 360 करोड़ रुपए आपदा से हुए नुकसान की एवज में दो किस्तों में जारी की जाती है. 180 करोड़ रुपए की पहली किस्त को केंद्र सरकार ने जून में जारी किया और दिसंबर में मिलने वाली दूसरी 180 करोड़ रुपए की किस्त को एडवांस में प्रदेश को दिया है. यह 360 करोड़ रुपए हिमाचल प्रदेश का हक है, जो सभी राज्यों को दिए जाते हैं. अलग से कोई आर्थिक मदद जारी नहीं की गई है.

डबल इंजन का ढिंढोरा पीटने से फायदा नहीं हुआ
कैबिनेट मंत्री प्रो. चंद्र कुमार और अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में अभूतपूर्व आपदा के कारण प्रदेश को 8000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. केंद्र सरकार की एक टीम ने राज्य का दौरा भी किया है, लेकिन इस नुकसान की एवज में केंद्र सरकार की ओर से अभी तक एक भी पैसा जारी नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर राज्य के हालात से उन्हें अवगत करवा दिया है. सरकार ने प्रदेश के लिए अंतरिम राहत की पहली किश्त जारी करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों से प्रभावितों की हर संभव सहायता करने का प्रयास कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार से अभी भी राज्य सरकार को अंतरिम राहत की पहली किश्त का इंतजार है. ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज हिमाचल प्रदेश आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है. पिछले पांच सालों में भाजपा ने सिर्फ डबल इंजन का ढिंढोरा पीटा, लेकिन हिमाचल प्रदेश को कुछ नहीं मिला.

ये भी पढ़ें: Chamba Rumal: कभी देखा है 100000 रुपये का रुमाल, जानें क्या है इस चंबा रूमाल में खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget