एक्सप्लोरर

Chamba News: गुस्साई भीड़ ने आग के हवाले किया आरोपियों का घर, CM ने की शांति बनाए रखने की अपील

Chamba Murder Case: चंबा में दिल दहला देने वाले मनोहर हत्याकांड के बाद गुस्साई भीड़ ने हत्या आरोपियों के घर पर आग लगा दी. मामले में विपक्ष ने एनआईए से जांच की मांग उठाई है.

Chamba Brutal Murder Case: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला चंबा के किहार में हुए मनोहर हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है. मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोग लगातार आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. वीरवार दोपहर के वक्त पहले गुस्साई भीड़ ने किहार थाने का घेराव किया. इसके बाद हत्या आरोपियों के घर पर आग लगा दी. गुस्साई भीड़ का आरोप है कि पुलिस कुछ आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है. पुलिस बल के मौके पर पहुंचते ही भीड़ मौके से तितर-बितर हो गई. गुस्साई भीड़ किहार-लंगेरा मार्ग पर पत्थरों और पैराफिट से रास्ता बंद करती हुई पहुंची थी.

NIA से करवाई जाए घटना की जांच

गुस्साई भीड़ ने जब थाने का घेराव किया, तो स्थानीय प्रशासन ने भीड़ को समझाने की कोशिश की. लेकिन, यह समझाइश बेनतीजा रही. दो घंटे तक नारेबाजी करते हुए आक्रोशित भीड़ ने हत्यारों को सजा देने की मांग की. मामले में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी घटना की जांच एनआईए से कराने की मांग की है.

आतंकी से जुड़े हैं आरोपी के तार!

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि शरीफ मोहम्मद, मुसाफिर मोहम्मद और फरीदा के कहने पर पहले मृतक को घर बुलाया गया. उसे डंडे से वहां घायल किया गया और बाद में बेहोश पड़े मनोहर के आठ टुकड़े कर दिए गए. जयराम ठाकुर ने कहा कि आरोपियों के तार आतंकवादियों से भी जुड़े हुए हैं. नोटबंदी के दौरान आरोपी ने 95 लाख रुपए के नोट बदले थे और उसके खाते में भी दो करोड़ रुपए हैं, जबकि आरोपी के आय के साधन इतने अधिक नहीं हैं. आरोपी के पास तीन बीघा जमीन है और 100 बीघा जमीन पर कब्जा है. 10 हजार फीट की ऊंचाई पर रहने वाला यह परिवार किसी को अपनी जमीन पर आने नहीं देता. इतना ही नहीं, चंबा में साल 1998 में हुए सतरुंडी आतंकी हमले में भी आरोपी के तार जुड़े हुए थे. इस हमले में 35 लोगों की मौत हो गई थी.

मामले को न दें सांप्रदायिक रंग- CM सुक्खू 

वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मामले को सांप्रदायिक रंग देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर यदि लिखित में उनसे एनआईए जांच की मांग करेंगे, तो इस बारे में विचार करेंगे. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शांति राज्य है. हमारी सरकार का दायित्व अल्पसंख्यकों को भी सुरक्षा मुहैया करवाना है. उन्होंने कहा कि विपक्ष मामले को राजनीति के लिए इस्तेमाल कर रहा है जो सरासर गलत है. उन्होंने कहा कि इन दिनों हिमाचल प्रदेश में पार्टी चल रहा है और इससे लोगों को असुविधा हो रही है. उन्होंने कहा कि यह मामला तो अब सामने आया, लेकिन सरकार ने इससे पहले ही कार्रवाई कर दी है. सभी संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. मुख्यमंत्री जाएगा मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए.

क्या है पूरा मामला?

गौर हो कि बीते सप्ताह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के तहत आती भांदल पंचायत में एक युवक का क्षत-विक्षत शव बोरी में डालकर नाले में फेंका हुआ मिला था. हत्या के बाद शरीर के 7-8 टुकड़े किए गए. मृतक मनोहर की उम्र सिर्फ 21 साल थी. जानकारी के मुताबिक, उसका प्रेम संबंध मुसलमान संप्रदाय की लड़की के साथ था. यही बात उसके परिवार को रास नहीं आई और उसे घर बुलाकर उसकी नृशंस हत्या कर दी गई. फिलहाल चंबा जिला प्रशासन ने हालात बिगड़ते देख इलाके में अगले दो महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी है.

Himachal: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का सुक्खू सरकार पर हमला- 'कांग्रेस की अपनी ही गारंटी नहीं, जनता को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget