एक्सप्लोरर

Himachal Politics: हिमाचल में ऑपरेशन लोटस जारी, निर्दलीय विधायक के तौर पर इस्तीफा देने वाले बीजेपी में शामिल

Himachal: निर्दलीय विधायक के तौर पर इस्तीफा देने वाले तीनों नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बता दें कि निर्दलीय विधायक कृष्ण लाल, होशियार सिंह और आशीष शर्मा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है.

Himachal Political News: भारतीय जनता पार्टी ऑपरेशन लोटस की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है. कांग्रेस के छह बागी नेताओं के बाद निर्दलीय विधायक के तौर पर इस्तीफा देने वाले नेता भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में नालागढ़ से कृष्ण लाल ठाकुर, देहरा से होशियार सिंह और हमीरपुर से आशीष शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली.

कांग्रेस के बागियों ने भी ली बीजेपी की सदस्यता

इससे पहले दोपहर करीब एक बजे दिल्ली में धर्मशाला से सुधीर शर्मा, सुजानपुर से राजिंदर राणा, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो बीजेपी में शामिल हो गए.

भारतीय जनता पार्टी में नए नेताओं की जॉइनिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ कई अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे. भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए इन नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अपनी आस्था जताई है.हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दावा किया है कि देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और इसके साथ ही हिमाचल में भी बीजेपी की सरकार बन जाएगी.

शिमला के होटल में भव्य स्वागत 

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सभी शिमला पहुंचेंगे. शिमला के होटल पीटर हॉफ में इनका भव्य स्वागत होगा. इसके लिए बीजेपी शिमला मंडल ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में होटल पीटर हाफ में शाम 6:30 बजे एकत्रित होने के लिए कहा गया है.

बीजेपी के सामने क्या है चुनौती?

भले ही भारतीय जनता पार्टी का कुनबा बढ़ रहा हो, लेकिन पार्टी के लिए भी परेशानी कम नहीं है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के सामने स्थानीय नेताओं के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं को समझाना बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है.

कांग्रेस के जिन नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को साल 2022 के विधानसभा चुनाव में शिकस्त दी, अब वही नेता कांग्रेस से आकर बीजेपी के नए नेता हो जाएंगे. ऐसे में बीजेपी काडर को नए नेतृत्व को स्वीकार करवाना भी चुनौती से काम नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें: Himachal: कांग्रेस के बागी पूर्व MLA इंद्र दत्त लखनपाल को शिमला नगर निगम का नोटिस, जानिए क्या है मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें एडवाइजरी
हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें एडवाइजरी
बिलासपुर: पंजाब के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत
बिलासपुर: पंजाब के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत
Kangra News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
कांगड़ा: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
शिक्षकों के धरने के बीच चौड़ा मैदान पहुंचे CM सुक्खू, कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर पुनर्विचार का भरोसा
शिक्षकों के धरने के बीच चौड़ा मैदान पहुंचे CM सुक्खू, कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर पुनर्विचार का भरोसा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget