एक्सप्लोरर

Himachal Politics: 'ऊना की जनता के साथ CM बनने का झूठ फैलाकर छलावा', बीजेपी विधायक का डिप्टी CM पर निशाना

Himachal News: एबीपी लाइव के साथ खास बातचीत में विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कई विषयों पर बेबाकी से राय रखी. बीजेपी विधायक सत्ती बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं.

Himachal Politics: बीजेपी विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने प्रदेश सरकार में समन्वय की कमी और अंदरूनी कलह का मुद्दा भी उठाया. सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिला ऊना में मुख्यमंत्री पद मिलने का खूब शोर मचाया गया. सच है कि ऊना जिला की सभी विधानसभा सीटों पर असर भी हुआ. कांग्रेस को सत्ता मिलने पर मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री पद मिलने का दावा करते थे. मुख्यमंत्री पद का शोर नया नहीं बल्कि 10 वर्षों से मचाया जा रहा था. उन्होंने कहा कि साल 2017 में मुकेश अग्निहोत्री को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई. लोगों को उनके मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा को और ज्यादा बल मिला. लेकिन, पिछले साल कांग्रेस को सत्ता की गद्दी मिलने पर मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री नहीं बल्कि सुखविंदर सिंह सुक्खू बने.

'ऊना जिला की जनता के साथ हुआ छलावा'

ऐसे में जिला ऊना की जनता के साथ बड़ा छलावा हो गया. गौरतलब है कि जिला ऊना में पांच विधानसभा सीट हैं. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में चार सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी. सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री के मुख्यमंत्री नहीं बनने से ऊना में विकास कार्य पर कोई असर नहीं पड़ रहा है क्योंकि प्रदेश भर में ही काम रुके पड़े हैं. खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में काम नहीं हो रहे हैं. उनके गृह जिला की जनता खासी परेशान है.

सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस पर बोला हमला

कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि त्रस्त जनता आगामी लोकसभा चुनाव में जवाब देने के लिए तैयार बैठी है. उन्होंने कहा कि साल 2022 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की कमी को लोकसभा चुनाव में दोहराया नहीं जाएगा. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपने बूथ पर लीड तक नहीं दिलवा पाएंगे. सतपाल सिंह सत्ती एबीपी लाइव के साथ खास बातचीत कर रहे थे. 

Himachal News: 'गांधी परिवार की पर्ची से नहीं, संविधान से चलता है देश', अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget