एक्सप्लोरर

Himachal: वायरल सेब वीडियो पर शुरू हुई राजनीति, बागवानी मंत्री बोले- 'षड्यंत्रकारी राजनीति कर रही BJP'

Shimla Apple Viral Video: रविवार को रोहड़ू इलाके में सेब को नाले में फैंके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस वीडियो ने सरकार के दावों पर सीधे सवाल खड़े किए.

Shimla News: रविवार को जिला शिमला के रोहड़ू इलाके से वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में बागबान अपने सेब नाले में फेंकते हुए नजर आए. वीडियो में बागवानों का दावा था कि बीते 20 दिनों से सड़क बंद होने की वजह से वे अपना सेब मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे. इसकी वजह से वे अपने सेब नाले में फेंकने के लिए मजबूर हैं. इस वीडियो के बाद हिमाचल प्रदेश में सियासत शुरू हो गई. भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को आड़े हाथों ले लिया. मामला राष्ट्रीय स्तर तक गूंजा और कांग्रेस सरकार के वादों पर सवाल खड़े हो गए.

'भाजपा उप प्रधान ने बनाया वीडियो'
वायरल वीडियो मामले में हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी (Jagat Singh Negi) का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग आपदा में अवसर ढूंढ रहे हैं. भाजपा नेता षड्यंत्र फैला रहे हैं. जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव लड़ने वाले भाजपा नेता चेतन बरागटा ने खुद कहा कि वीडियो 20 दिन पुराना है. सरकार के ध्यान में भी मीडिया के माध्यम यह मामला सामने आया. एसडीएम ने जब मामले की जांच की, तो पता चला कि यह वीडियो भ्रमित करने के लिए बनाया गया है. बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वीडियो में यह भी साफ तौर पर सुनाई दे रहा है कि कुछ लोग पीछे से वीडियो में यह कहने के लिए बोल रहे हैं कि रोड बंद पड़ा हुआ है. बागवानी मंत्री ने कहा कि इन बागवानों ने अपना सेब मंडी में पहुंचा दिया था. बाद में जो सेब पहले ही खराब हो चुका था, उसे नाले में डाला गया. बागवानी मंत्री ने कहा कि यह षड्यंत्र भारतीय जनता पार्टी के उप प्रधान ने रचा है.

भ्रमित करने के लिए बनाया गया वीडियो- नेगी
जगत सिंह नेगी ने कहा कि एक चुने हुए प्रतिनिधि की ओर से नाले में सेब डालना गलत है. नाले में सेब डालकर उप प्रधान ने प्रदूषण किया. बागवानी मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि यह वीडियो साजिश के तहत बनाया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हाल ही में ऊपरी शिमला का दौरा कर वापस लौटे. यदि सड़के बंद पड़ी हुई हैं, तो वह वहां तक कैसे गए? उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है. यदि जयराम ठाकुर अपने दौरे पर एक किलोमीटर भी पैदल चले, तो उन्हें इस बारे में बताना चाहिए. बागवानी मंत्री ने कहा कि बागवानों का सेब मंडियों तक पहुंच रहा है और भाजपा लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है. इससे पहले सोमवार सुबह के वक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी वीडियो को गलत बताया था.

भाजपा का सरकार पर पलटवार
वहीं, इस मामले में भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि प्रदेश में 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' जैसी स्थिति पैदा हो गई है. जो मामले में दोषी हैं, वह अब थानेदार बन घूम रहा है और निर्दोषों को दोषी बनाने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र के माध्यम से बागवान ऊपर दबाव बनाया जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी करण नंदा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी से जल्द सड़कें दुरुस्त करवा कर बागवानों को राहत पहुंचाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh Politics: CM सुक्खू बोले- 'मंडियों तक पहुंच रहा 100 फीसदी सेब' बीजेपी पर पर लगाया झूठ फैलाने के आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget