एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: 'कांग्रेस दिशाहीन पार्टी' राम मंदिर उद्घाटन में नहीं जाने पर हिमाचल BJP अध्यक्ष का निशाना

Ramlala Pran Pratishtha: हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है. बिंदल ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने जानबूझकर राम मंदिर के काम को लटकाया.

Himachal Pradesh: राम नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. कांग्रेस के आला नेताओं ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने से यह कहकर इनकार कर दिया कि आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है. इसी के बाद से बीजेपी, कांग्रेस के नेताओं पर हमलावर नजर आ रही है. अब हिमाचल प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है.

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन और नेतृत्वविहीन पार्टी है. साल 1947 में देश की आजादी के बाद श्रीराम जन्म स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण उसी प्रकार होना चाहिए था, जिस प्रकार सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर का जीर्णोधार किया. डॉ. बिंदल ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने श्री राम जन्म स्थान पर राम मंदिर निर्माण के काम को अटकाया, भटकाया और लटकाया. इसी वजह से राम लला 50 साल तक ताले में रहे. बिंदल ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि देश के प्रधानमंत्री ने लोगों की आस्था के साथ ऐसा खिलवाड़ किया.

रामसेतु के अस्तित्व पर भी कांग्रेस ने खड़े किए सवाल

हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भारत देश के घाट-घाट में, घर-घर में, मन-मन में और कण-कण में राम बसे हैं. 50 साल तक भगवान श्री राम को ताले के अंदर रखने वाले कांग्रेस के नेताओं ने भगवान श्री राम के अस्तित्व तक को चुनौती दी थी. एफिडेविट फाइल कर रामसेतु के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर दिए थे.

राजनीति कर रही कांग्रेस- डॉ. बिंदल

बिंदल ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देशभक्त और राम भक्तों के प्रयास से राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बन रहा है. 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. ऐसे में कांग्रेस इस पर भी राजनीति कर रही है. आलाकमान ने एक बार कहा और सभी नेता घर पर जाकर अंदर बैठ गए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म के नाम पर राजनीति कर लोगों की आत्मा से दूर हो रही है, क्योंकि लोगों की आत्मा में भगवान श्री राम बसे हैं.

ये भी पढ़ें- शिमला में Know Your Army कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, बोले- 'सेना बाहरी खतरे और आपदा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget