एक्सप्लोरर

पुण्यतिथि पर विशेष: जब अटल जी ने बनाया था हिमाचल से वापस लौटने का मन, आखिर क्यों हो गए थे हताश?

Himachal Pradesh News: चुनाव के दौरान दिया गया 'अब की बारी, अटल बिहारी' का नारा आज भी खूब प्रचलित है. हिमाचल प्रदेश के लोग आज भी दिल से अटल बिहारी वाजपेयी को बहुत याद करते हैं.

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज छठवीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है. 25 दिसंबर 1924 को जन्मे अटल बिहारी वाजपेयीका आज ही के दिन साल 2018 में निधन हो गया था.

बीमारी के कारण वाजपेयी पहले ही सक्रिय राजनीति से संन्यास ले चुके थे. वाजपेयी की पहचान देश भर में सर्वमान्य नेता के तौर पर थी. विपक्ष के नेता भी वाजपेयी को पसंद किया करते थे. उनकी कार्यशैली की चर्चा आज भी की जाती है. लोग उन्हें 'अटल जी' कहकर ही याद करते हैं. चुनाव के दौरान दिया गया 'अब की बारी, अटल बिहारी' का नारा आज भी खूब प्रचलित है.

अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश से खास नाता रहा है. गर्मियों की छुट्टियां बिताने वाजपेयी हिमाचल आया करते थे. अटल बिहारी वाजपेयी हिमाचल को दूसरा घर मानते थे. मनाली के प्रीणी में उनका दूसरा घर है. प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए भी उन्होंने कई बार गर्मियों की छुट्टियां हिमाचल में बिताई. वाजपेयी के आगमन पर प्रधानमंत्री कार्यालय का सारा काम हिमाचल से चलता था. उनके आने से हिमाचल के लोगों को केंद्र सरकार की विशेष आर्थिक मदद भी मिलती थी. हालांकि प्रधानमंत्री के आने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ता था.


पुण्यतिथि पर विशेष: जब अटल जी ने बनाया था हिमाचल से वापस लौटने का मन, आखिर क्यों हो गए थे हताश?

मनाली आगमन पर आस-पास के होटल को पूरी तरह खाली करा लिया जाता. इससे पर्यटन कारोबारी और स्थानीय लोग बहुत परेशान थे. वरिष्ठ पत्रकार प्रोफेसर शशिकांत शर्मा बताते हैं कि एक बार एक दैनिक समाचार पत्र ने अटल बिहारी वाजपेयी के हिमाचल आने से पहले इस खबर को प्रमुखता से छापा. प्रोटोकॉल के मुताबिक तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल प्रधानमंत्री को रिसीव करने चंडीगढ़ पहुंचे. हेलीकॉप्टर में प्रधानमंत्री को हिमाचल के दैनिक समाचार पत्र दिए गए. एक खबर पर अटल बिहारी वाजपेयी की नजर पड़ी. खबर में लिखा था कि 'अटल बिहारी वाजपेयी के आने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है.'

क्यों घर से बाहर नहीं जाने का लिया था फैसला?

अटल बिहारी वाजपेयी उस खबर को पढ़कर बेहद हताश-निराश हुए. परेशान देखकर प्रेम कुमार धूमल की चिंताएं भी ज्यादा बढ़ गईं. प्रेम कुमार धूमल ने खबर लिखने वाले पत्रकार को फोन कर कहा कि अगर प्रधानमंत्री नाराज होकर वापस लौटे, तो इसके जिम्मेदार वही होंगे. बातचीत के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने हिमाचल में रहते हुए घर से बाहर नहीं निकलने का फैसला कर लिया. उनकी सभी बैठकें और कार्यक्रम घर पर ही होंगे. साथ ही उन्होंने सिक्योरिटी को भी हिदायत दी कि आस-पास के होटलों को खाली न करवाया जाए.

वाकपटुता के लिए मशहूर थे अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी ने सुनिश्चित करने के लिए कहा कि लोगों को परेशानी न हो. इसके बाद खबर छापने वाले पत्रकार ने अगले दिन के समाचार पत्र में लिखा कि 'अटल बिहारी वाजपेयी इतने सहज और सरल स्वभाव के हैं कि लोगों की परेशानी के चलते, उन्होंने अब घर पर ही रहने का फैसला लिया है'. इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी कई दिन अपने घर पर रहे और यहीं से अपने सारे काम निपटाए. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अपनी वाकपटुता और भिन्न काव्य शैली के लिए विश्व भर में मशहूर थे. पक्ष-विपक्ष के लोग उन्हें घंटों बैठकर सुना करते थे.

कई बार शिमला में भी किया था कविता पाठ

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कई बार शिमला में भी कविता पाठ किया. एक बार प्रधानमंत्री की कुर्सी जाने के बाद जब अटल हिमाचल आए, तो उन्होंने बच्चों को मिठाई दी और कहा कि इस बार मिठाई कम है, क्योंकि उनके मामा की नौकरी चली गई है. अटल बिहारी वाजपेयी को शायद मालूम नहीं था कि बच्चे मिठाई के लिए नहीं, बल्कि उनके प्यार और स्नेह के लिए उनके पास आते हैं. हिमाचल के लोग आज भी दिल से अटल बिहारी वाजपेयी को बहुत याद करते हैं.

ये भी पढ़ें-

Himachal: ‘BJP के गलत फैसलों के कारण...’, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का पिछली सरकार पर बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य
हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget