एक्सप्लोरर

Haryana: यमुनानगर में सुरक्षा के बीच व्यापारी के घर फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

Haryanan News: यमुनानगर में बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने उद्योगपति के घर और ऑफिस पर फायरिंग की. दोनों घटनाओं ने इलाके में दहशत फैल गई है, साथ ही पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

हरियाणा के यमुनानगर में बीती रात एक उद्योगपति के घर के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है. पहली घटना में एक ऐसे व्यापारी के घर फायरिंग हुई जिसे पहले से धमकियां मिली थीं और पुलिस सुरक्षा भी मिली हुई थी.

वहीं दूसरी घटना हरबंसपुरा में एक ऑफिस को निशाना बनाकर की गई. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई. इन बाइक सवार दो बदमाशों ने दो जगह फायरिंग को अंजाम देकर पुलिस को बड़ा चैलेंज दे दिया.

रात के अंधेरे में चलीं ताबड़ताेड़ गोलियां

यह वारदात मॉडल टाउन क्षेत्र की है, जहां व्यापारी रवि को पहले से ही धमकियां मिल रही थीं. इसको देखते हुए पुलिस द्वारा उसे सुरक्षा भी मुहैया कराई गई थी, और उसका गनमैन हर वक्त परिवार के साथ मौजूद रहता था. बावजूद इसके, बदमाशों ने रात के अंधेरे में धड़ल्ले से गोलियां चलाईं. गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर के मारे घरों में दुबक गए.

इन बदमाशों ने सारी हद पार करते हुए भगवान परशुराम चौक के पास हरबंसपुरा में एक व्यापारी के ऑफिस पर फायरिंग कर दी. फायरिंग की जगह से महज 50 मीटर दूर पुलिस नाका था, जहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है. फिर भी बदमाश स्प्लेंडर बाइक पर बिना नंबर प्लेट के आए, फायरिंग की और आसानी से फरार हो गए.

इस पूरी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. शहर थाना, गांधीनगर, फर्कपुर पुलिस और CIA स्टाफ मौके पर पहुंच गया. सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

परवेज खान की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget