एक्सप्लोरर

'मैंने जो भी फैसला लिया है वो...', चाचा महावीर फोगाट की नाराजगी वाले बयान पर क्या बोलीं विनेश फोगाट?

Vinesh Phogat News: महावीर फोगाट ने कहा कि विनेश फोगाट का राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं था. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि कांग्रेस ने ये कैसे किया.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल होने वाली पहलवान विनेश फोगाट ताबड़तोड़ प्रचार में जुटी हैं. इस बीच मंगलवार को विनेश जींद के जुलाना में प्रचार करने पहुंचीं. यहां विनेश फोगाट ने अपने चाचा महावीर फोगाट के उनके राजनीति में आने के फैसले से नाखुश वाले बयान पर भी जवाब दिया. 

पत्रकारों से बातचीत में विनेश फोगाट ने कहा, "कई बार जिंदगी में ऐसी परिस्थिति आ जाती है कि नहीं चाहते हुए भी कुछ काम करना पड़ता है. मेरी मजबूरी है, मेरी पीड़ा. मेरे अपने लोग इस चीज को समझते हैं. मैंने जो भी फैसला लिया है अपने बड़ों के आशीर्वाद से ही लिया है. ये मेरा निजी फैसला नहीं था. मुझे बड़ो ने बुलाया है तब ही मैं इनके बीच आई हूं."

विनेश के राजनीति में आने से खुश नहीं- महावीर फोगाट
बता दें कि पिछले हफ्ते विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनके चाचा महावीर फोगाट ने कहा था कि वे विनेश के राजनीति में आने से नाखुश हैं. वहीं आज न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि विनेश फोगाट का सियासत में आने का कोई विचार नहीं था.

पता नहीं कांग्रेस ने ये कैसे किया- महावीर फोगाट
महावीर फोगाट ने मंगलवार (10 सितंबर) को कहा, "विनेश फोगाट की राजनीति में शामिल होने और चुनाव लड़ने की पहले कोई प्लानिंग नहीं थी. न तो बजरंग पूनिया और न ही विनेश फोगाट का राजनीति में आने का कोई विचार था. मुझे नहीं पता कि कांग्रेस ने यह कैसे किया, लेकिन उनका पहले चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं था."

'बिजली-पानी के लिए करेंगे काम'
बता दें कि मंगलवार को विनेश फोगाट ने जुलाना में लोगों के बीच जाकर जमकर प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने कहा, "यहां सड़कें खराब हैं. बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं ही नहीं हैं. सबसे पहले ये चीजें हमारे एजेंडे में रहेंगी. इसके अलावा लड़कियों को यहां स्टेडियम चाहिए, कॉलेज के लिए बस चाहिए. इसके लिए काम करेंगे, ताकी मेरी बहने खूब तरक्की करें और मुझसे भी आगे जाएं."

ये भी पढ़ें

BJP ने हरियाणा की इस सीट पर बदला उम्मीदवार, जानें पार्टी ने क्यों लिया ये फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
Embed widget