एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा के पानीपत से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, आतंकियों को भेज रहा था गुप्त जानकारी 

Haryana News: हरियाणा पुलिस ने बुधवार (14 मई) को बताया कि संदिग्ध नौमान इलाही (24) उत्तर प्रदेश के कैराना का रहने वाला है. वह पानीपत में निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है.

Haryana News Today: पाकिस्तान के कुछ व्यक्तियों को संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने के आरोप में मंगलवार (13 मई) को पानीपत जिले में एक संदिग्ध जासूस को पुलिस ने गिरफ्तार किया. हरियाणा पुलिस ने बुधवार (14 मई) को बताया कि संदिग्ध नौमान इलाही (24) उत्तर प्रदेश के कैराना का रहने वाला है. वह पानीपत में निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है.

करनाल के साथ ही पानीपत का भी प्रभार संभाल रहे पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने कहा, 'इलाही पाकिस्तान में कुछ लोगों के संपर्क में था. वह पाकिस्तान स्थित अपने सूत्रों को संवेदनशील जानकारी मुहैया करा रहा था.'

मोबाइल फोन जब्त

जब पुनिया से पूछा गया कि इलाही किसके संपर्क में था तो उन्होंने कहा, 'ये चीजें जांच का हिस्सा हैं. हमने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और जांच जारी है.'

पंजाब में भी दो गिरफ्तार 

नौमान इलाजी की ​गिरफ्तारी एक अन्य घटना के तुरंत बाद हुई है. उस घटना को लेकर पंजाब पुलिस ने कहा था कि उन्होंने दिल्ली में उच्चायोग में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी से जुड़ी जासूसी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने के लिए एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

हरियाणा पुलिस पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ हाल ही में हुए सैन्य टकराव के मद्देनजर पुलिस नौमान की गिरफ्तारी को गंभीरता से लेकर पूछताछ में जुटी है. बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद तत्काल प्रभाव से जमीन, हवा और समुद्र में सभी गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को रोकने के लिए 10 मई को युद्ध विराम समझौता किया था. इससे पहले दोनों देश पूर्ण युद्ध के कगार पर पहुंच गए थे.

फिलहाल, युद्धविराम से दोनों देशों के बीच तनाव में कमी आई है, लेकिन भारत सरकार ने पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में कह दिया है कि अगर पाकिस्तान ने कोई हरकत की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget