एक्सप्लोरर

Sonipat: Instagram की लड़ाई सड़क पर आई, बेटे को बचाने आई महिला को कार के बोनट पर घसीटा

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत में एक महिला को चलती कार के बोनट पर कई मीटर तक घसीटा गया, जब वह अपने बेटे को बचाने पहुंची. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Sonipat Woman Dragged News: हरियाणा में सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित डीएवी स्कूल के सामने सड़क पर ऐसी लड़ाई देखने को मिली, जिसकी शुरुआत सोशल मीडिया प्लोटफॉर्म पर हुई थी. 9 मार्च की इस घटना का सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग गुस्से में हैं और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला को कई मीटर तक चलती कार के बोनट पर घसीटा गया.

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, कुछ युवकों के बीच सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था. यह बहस धीरे-धीरे बढ़ गई और झगड़े का रूप ले लिया. इसी विवाद के चलते रविवार को कुछ युवक एक लड़के को पीटने की कोशिश कर रहे थे. तभी उसकी मां वहां पहुंची और बेटे को बचाने लगी.

झगड़ा कर रहे युवक इतने गुस्से में थे कि उन्होंने महिला की परवाह नहीं की और कार स्टार्ट कर दी. महिला कार के सामने आ गई और अचानक बोनट पर गिर गई. इसके बावजूद कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और तेज रफ्तार में भागने लगा.

बोनट पर लटकी रही महिला
महिला अपनी जान बचाने के लिए विंडशील्ड वाइपर को कसकर पकड़कर बोनट पर लटकी रही. इस दौरान कार लगातार चलती रही और महिला डर के मारे अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश करती रही.

कुछ मीटर तक घसीटने के बाद, जब कार की गति थोड़ी कम हुई, तो महिला किसी तरह हिम्मत जुटाकर कूद गई. गनीमत रही कि महिला को गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन इस खौफनाक घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है.

वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश
घटना के बाद, वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो वायरल होते ही लोग गुस्से में आ गए और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे.

पुलिस ने दर्ज किया मामला
स्थानीय थाना प्रभारी सवित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया है. उन्होंने कहा, "हमने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा."

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, स्थानीय लोग और सोशल मीडिया पर यूजर्स पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पीड़ित महिला और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए कई संगठनों ने भी इस मामले को उठाने की बात कही है.

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है.

ये भी पढ़ें - Bhupesh Baghel Raid: भूपेश बघले के घर ईडी की रेड पर कुमारी सैलजा का बड़ा बयान- 'कांग्रेस इन चीजों से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा से, लेकिन कॉमनवेल्थ की जिम्मेदारी गुजरात को', हुड्डा ने जताई नाराजगी
'सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा से, लेकिन कॉमनवेल्थ की जिम्मेदारी गुजरात को', हुड्डा ने जताई नाराजगी
फरीदाबाद: टीचर को क्लास से निकालकर 30 बार मारा चाकू, 40 सेकंड में ले ली जान
फरीदाबाद: टीचर को क्लास से निकालकर 30 बार मारा चाकू, 40 सेकंड में ले ली जान
मोनू मानेसर को जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई गुहार
मोनू मानेसर को जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई गुहार
पानीपत: नवजात को सड़क पर फेंका, आरोपी मां पर एक्शन
पानीपत: नवजात को सड़क पर फेंका, आरोपी मां पर एक्शन

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget