एक्सप्लोरर

Haryana: कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने नायब सिंह सैनी की तारीफों के बांधे पुल, क्या हैं सियासी मायने?

Haryana Politics: हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया माइनर इरिगेशन प्रोजेक्ट और सिरसा के गांवों की पानी की समस्या को लेकर सीएम नायब सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे.

Haryana Latest Politics: हरियाणा कांग्रेस के सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया ने सीएम नायब सिंह की तारीफों के पुल बांधे हैं. इसको लेकर अब वहां की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है. खास बात यह है कि वह चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मिले मान-सम्मान से भी खुश हैं. 

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के आवास पर उनके साथ किसान नेता और कमेटी के सदस्य भी मौजूद थे. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कांग्रेस विधायक वीडियो में घटना को लेकर अपनी भावनाएं भी व्यक्त करते नजर आ रहे हैं. 

CM ने कहा कोई बिना खाना खाए नहीं जाएगा- गोकुल सेतिया

वीडियो में सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया किसान नेताओं और कमेटी सदस्यों के साथ सीएम आवास पर खाना खाते नजर आ रहे हैं. दरअसल, सिरसा से कांग्रेस विधायक माइनर इरिगेशन प्रोजेक्ट और सिरसा के गांवों की पानी की समस्या को लेकर सीएम से मिलने उनके आवास पर किसानों के साथ पहुंचे थे. 

वायरल वीडियो में कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने यह कहते नजर आ रहे हैं कि सीएम नायब सिंह सैनी ने उन्हें समय दिया था, लेकिन किसी बैठक में व्यस्त होने के कारण वह देर हो गए. इसके बावजूद उन्होंने खास निर्देश दिए कि कोई भी मेहमान खाना खाए बिना न जाए. 

सिरसा से गोपाल कांडा को हराने वाले विधायक गोकुल सेतिया ने आग कहा, “मैं कांग्रेस का विधायक हूं, लेकिन सीएम ने जो सम्मान दिया, वो दिल को छू गया. नायब सिंह जब से सीएम बने हैं, अपने आवास से किसी को भूखा नहीं जाने देते. प्रदेश के ऐसे मुख्यमंत्री को दाद देता हूं.” 

क्या है माइनर इरिगेशन प्रोजेक्ट? 

बता दें कि माइनर इरिगेशन प्रोजेक्ट सिरसा के मंगाला से जमाल तक जाने वाली एक प्रस्तावित नहर है, जिसका मकसद आसपास के 20 गांवों को सिंचाई और पीने का पानी मुहैया कराना है. इन गांवों में शहीदांवाली, नटार, सलारपुर, बेगू, रंगड़ी खेड़ा, चौबुरजा व अन्य इलाके शामिल हैं. 

गोकुल सेतिया ने विधानसभा सत्र में धिकतानियां माइनर इरीगेशन प्रोजेक्ट का मसला उठाया था. उन्होंने पूछा था कि इस प्रोजेक्ट की स्थिति क्या है, इसके बार से संबंधित मंत्री डिटेल में जानकारी दें. विधानसभा में उनके सवालों का न तो स्पीकर और न ही सरकार की ओर से किसी प्रतिनिधि ने इसका कोई जवाब दिया.

इसके बावजूद गोकुल सेतिया द्वारा सीएम नायब सिंह सैनी की तारीफ करना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय है. गोकुल सेतिया ने ये भी कहा कि मैं पार्टी लाइन से ऊपर उठकर अच्छे काम की तारीफ करता हूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonipat News: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
सोनीपत: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
Yamunanagar News: हथनीकुंड बैराज पर हाई अलर्ट, 146 करोड़ की 'डायाफ्राम वॉल' बनेगी यमुना के जल तांडव की ढाल
हथनीकुंड बैराज पर हाई अलर्ट, 146 करोड़ की 'डायाफ्राम वॉल' बनेगी यमुना के जल तांडव की ढाल
Nuh News: गोवंश बचाने के मिशन के दौरान पुलिस जवान की मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान
नूंह: गोवंश बचाने के मिशन के दौरान पुलिस जवान की मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान
Gurugram News: गुरुग्राम में इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी में बालकनी गिरी, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे लोग
गुरुग्राम में इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी में बालकनी गिरी, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे लोग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget