एक्सप्लोरर

साक्षी मलिक ने बबीता फोगाट पर लगाया पहलवानों को धोखा देने का आरोप, पिता ने कही ये बात

Haryana News: साक्षी मलिक का आरोप है कि बबीता फोगाट ने पहलवान आंदोलन में उन्हें धोखा दिया. बबीता के पिता महावीर सिंह फोगाट का कहना है कि वह कांग्रेस नेताओं के कहने पर बोल रही हैं.

Sakshi Malik Allegations On Babita Kumari Phogat: पूर्व महिला पहलवान साक्षी मलिक ने बबीता फोगाट पर पहलवान आंदोलन के दौरान पहलवानों को धोखा देने का आरोप लगाया है. इस पर बबीता फोगाट के पिता और एक जमाने में दिग्गज पहलवान रहे महावीर सिंह फोगाट ने साक्षी मलिक पर प्रियंका गांधी और दीपेंद्र हुड्डा के इशारे पर बोलने का आरोप लगाया है.

महावीर सिंह फोगाट ने कहा, “पहलवानों के धरना प्रदर्शन में तो मैं भी गया था. इसका कोई वास्ता नहीं था. अब तो चुनाव भी हो गए हैं. उन लोगों ने बबीता को खुद ही साथ लिया था, ताकि समझौता हो जाए. चुनावों के बाद प्रियंका गांधी और दीपेंद्र हुड्डा उनसे यह बातें बुलवा रहे हैं. वह अपनी जीत रखने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रही हैं. बबीता का बृजभूषण शरण सिंह से कोई वास्ता नहीं था. इन लोगों ने बबीता को अपने स्वार्थ के लिए बुलाया था, ताकि समझौता हो जाए. इन लोगों की बात मान ली जाए.”

'अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं'
उन्होंने कहा, “बबीता ने इस आंदोलन के दौरान बहुत कोशिश की कि समझौता हो जाए. बृजभूषण शरण वाले मामले में भी बबीता ने कोशिश की. लेकिन सब ठीक नहीं हुआ. ये लोग अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं. वह अपना नाम चमकाने के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं.”

'जो मंत्री जितना काबिल है, उसे उस हिसाब से पद दें'
हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी सरकार बनने पर उन्होंने कहा, “मैंने वोटिंग के समय ही बता दिया था कि सबका साथ, सबका विकास नारे वाली पार्टी से हर वर्ग खुश है. पार्टी का हर कार्यकर्ता मेहनत कर पार्टी को जिताएगा. नायब सैनी मंत्रिमंडल में जो मंत्री जितना काबिल है, उसे उस हिसाब से पद दें. सरकार अच्छी चलेगी.”

इनके वजह से किसानों का आंदोलन कमजोर पड़ गया था
बता दें कि देश की पूर्व महिला पहलवान साक्षी मलिक ने बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट पर आरोप लगाते हुए कहा कि विनेश और बजरंग की वजह से किसानों का आंदोलन कमजोर पड़ गया था. यह आंदोलन इन लोगों ने कुश्ती महासंघ के तत्कालीन अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शुरू किया था. साक्षी मलिक ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखा है कि दोनों पहलवानों के इस कदम से आंदोलन 'स्वार्थी' प्रतीत होता है.

ये भी पढ़ें: साक्षी मलिक के 'लालच' वाले आरोप पर कांग्रेस MLA विनेश फोगाट का पलटवार, 'अपनी बहनों के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget