एक्सप्लोरर

Haryana: मोहन लाल बडौली के खिलाफ FIR पर रॉकी मित्तल का सनसनीखेज दावा, 'BJP के ही कुछ नेता...'

Haryana Politics: हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर गंभीर आरोप लगे हैं. रॉकी मित्तल का दावा है कि वह गवाह बनने को तैयार नहीं हुए तो उन्हें भी झूठे मामले में फंसा दिया गया.

Haryana News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली (Mohan Lal Badoli) पर रेप के आरोपों को लेकर सिंगर रॉकी मित्तल ने सनसनीखेज दावा किया है. रॉकी मित्तल को भी इसमें आरोपी बनाया गया है. रॉकी मित्तल ने कहा कि बीजेपी के कुछ नेता नहीं चाहते कि मोहन बडौली फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनें, इसलिए उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा कराया गया है.

रॉकी मित्तल ने यह दावा भी किया, ''मुझे बीजेपी के कुछ नेताओं के कॉल आए और मुझसे मोहन बडौली के खिलाफ गवाही देने के लिए कहा गया और जब मैंने इससे इनकार कर दिया तो मुझे भी फंसा दिया.''

हरियाणा तक से बातचीत में रॉकी मित्तल ने कहा, ''ये बीजेपी की आपसी लड़ाई है. बड़ोली को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने के लिए बीजेपी नेता ने ही साजिश रची है. जो नेता गवाह बने हैं. अमित बिंदल उसने मुझे कई बार वॉट्सआप पर कॉल किया कि बडौली के खिलाफ गवाही दे दो. जब मैंने नहीं माना तो 9 सितंबर से लेकर आगे कुछ दिन तीन-चार बार प्रयास किया, गवाही दे दो. फिर मैंने 17 सितंबर को पुलिस को ब्लैकमेलरों के खिलाफ आवेदन दिया. पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. तीन बार डीजीपी को चिट्ठी लिखी कि बीजेपी के कुछ नेता बदनाम कर रहे हैं.''

ये सारा खेल अमित बिंदल का है- रॉकी मित्तल

रॉकी मित्तल ने कहा, ''मैंने सीपी को मेल किया. ये सारा खेल बडौली को प्रदेश अध्यक्ष न बनने देना का. यह सत्ता विपक्ष की लड़ाई नहीं है बल्कि बीजेपी बनाम बीजेपी लड़ाई है. सीडी कांड सोनीपत में हुआ है. जब मैंने कुछ देखा ही नहीं तो गवाही क्यों दूं. मैं किसी के साथ गद्दारी नहीं करता. ये सारा खेल अमित बिंदल का है. वह चाहता था कि बडौली से टिकट मिल जाए. बडौली मेरे मित्र हैं, पहले भी गया हूं. मौका मिलेगा जाऊंगा, हम तीन लोग गए थे ये कमरे भी नयन ने किए थे. गवाही देने वाले भी बीजेपी वाले हैं.''

'जब खुद शराब नहीं पीता तो लड़की को कैसे पिला सकता हूं'

सिंगर ने कहा, '' इनकी मंशा क्या है समझ नहीं आता. बीजेपी वालों मुझपर रहम करो. तुम्हारी लड़ाई खुद निपटो मुझे बदनाम न करो. नार्को टेस्ट करा लो. मैंने तो कभी बीड़ी नहीं पी. शराब की बात करते हैं ये लोग, कोल्ड ड्रिंक नहीं पीता, खुद नहीं पाता तो लड़की को कैसे पिलााया, ना पडोली को कभी शराब पीते देखा वह कई बार मेरे साथ रुके हैं."

ये भी पढ़ें- हरियाणा बीजेपी प्रमुख मोहन लाल बड़ौली पर रेप के आरोप को लेकर बोले अनिल विज, 'पार्टी इस पर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget