एक्सप्लोरर

Haryana: रेवाड़ी में इनामी बदमाश को पुलिस ने घाघरा-कुर्ती पहनाकर बाजार में घुमाया, हत्या मामले में है आरोपी

Rewari News: रेवाड़ी में पुलिस ने मर्डर के आरोपी इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया. इसके बाद पुलिस ने उसे सबक सिखाने के लिए घाघरा पहनाकर बाजार में करीब आधा किलोमीटर तक घुमाया. उस पर 5000 रुपये का इनाम था.

हरियाणा के रेवाड़ी में मर्डर के आरोपी को पुलिस ने घाघरा पहनाकर बाजार में घुमाया. करीब आधा किलोमीटर तक उसे घुमाया गया. इस दौरान लोग उसका वीडियो बनाने लगे तो वह मुंह छिपाने लगा. वह बीच-बीच में अपनी घाघरे को भी ऊपर कर रहा था. इस इनामी बदमाश पर पुलिस ने 5000 का इनाम रखा हुआ था. यह आरोपी काफी समय से हत्या के मामले में फरार चल रहा था.

पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने से पहले बाजार में निशानदेही के लिए लेकर गई थी. पिछले साल 6 जुलाई को रेवाड़ी में बर्थडे के दिन युवक की गोलियां मारकर हत्या की गई थी. वारदात से पहले मोमोज की दुकान पर झगड़ा हुआ था. इसी मामले में आसलवास गांव का अमित आरोपी है.

दिनेश की बावल रोड पर थी मसाले की दुकान

रेवाड़ी के गांव रानौली प्राणपुरा के दिनेश (35) की बावल रोड पर सुठानी-जलियावास के बीच मसाले की दुकान थी. 6 जुलाई 2024 को उसका जन्मदिन था. वह अपने ही गांव के एक दोस्त पवन कुमार, जो रेवाड़ी के एक मॉल में बाउंसर के तौर पर कार्यरत है.

जन्मदिन होने के कारण उसने अपने नौकर को दोस्त के लिए मोमोज लाने के लिए सुठाना के पास एक दुकान (रेहड़ी) पर भेजा मोमोज की दुकान पर खड़े एक शख्स ने किसी बात को लेकर दिनेश के नौकर को थप्पड़ मार दिए.

तब नौकर ने वापस दुकान पर आकर दिनेश को बताया. दिनेश तुरंत मोमोज की दुकान पर पहुंचा और उसने नौकर की पिटाई करने वाले शख्स को थप्पड़ मार दिए. 

बदमाशों की फायरिंग से दिनेश की मौके पर ही हो गई थी मौत

इसके बाद वह वापस दुकान पर आकर बैठ गया. वह अपनी दुकान को बंद कर दोस्त पवन के साथ बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकलने वाला ही था. तभी एक कार और बाइकों पर सवार होकर कुछ बदमाश आए. तभी बाद में बदमाशों ने आते ही दिनेश पर फायरिंग कर दी. एक गोली दिनेश की छाती में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

इस वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए. दिनेश के दोस्त ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. इस सूचना के बाद पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं लग पाया था. हालांकि बाद में उनकी पहचान हो गई थी.

एक साल से अपने ससुराल और मामा के घर छिपा रहा

इसके साथ ही मृतक इकलौता भाई था और उसकी 3 बड़ी बहनें और 2 छोटी बहनें हैं. दिनेश का एक 5 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है. इस हत्या में अमित भी शामिल था. वह करीब 1 साल तक कभी अपने ससुराल, कभी मामा तो कभी दोस्तों के घर छिपा रहा.

इस बीच CIA धारूहेड़ा की टीम को सूचना मिली थी कि वह रेवाड़ी में एक परिचित के घर छिपा हुआ था. जहां से पुलिस ने उसे एक गिरफ्तार किया. उसे  कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है.

Input By : देशराज चौहान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: बिना लाइन बंद किए टावर पर चढ़ाया, करंट लगने से युवक की मौत, 10 दिन बाद जाना था विदेश
पानीपत: बिना लाइन बंद किए टावर पर चढ़ाया, करंट लगने से युवक की मौत, 10 दिन बाद जाना था विदेश
Gurugram Fire: गुरुग्राम में दो जगह भीषण आग, गोदाम और किंगडम ऑफ ड्रीम्स परिसर में शॉर्ट सर्किट से हादसा?
गुरुग्राम में दो जगह भीषण आग, गोदाम और किंगडम ऑफ ड्रीम्स परिसर में शॉर्ट सर्किट से हादसा?
Gurugram News: बर्थडे पार्टी के बाद दोस्त की हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में बर्थडे पार्टी के बाद दोस्त की हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
करनाल में खौफनाक वारदात, क्रिकेटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
करनाल में खौफनाक वारदात, क्रिकेटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget