एक्सप्लोरर

Gurugram: बाउंसरों को गुस्सा पड़ा महंगा! पुलिस ने किया गिरफ्तार, क्लब में क्या हुआ उस रात? जानें- पूरा मामला

Gurugram News: गुरुग्राम के मिराज क्लब में 12 जून की रात तीन ग्राहकों की पिटाई के मामले में पुलिस ने तीन बाउंसरों को गिरफ्तार किया. आरोपियों ने कबूला कि नशे में बदसलूकी पर उन्होंने हमला किया.

हरियाणा के गुरुग्राम से अक्सर मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती है. ऐसा ही कुछ सेक्टर-29 के मिराज क्लब में हुआ जिसमें 3 ग्राहकों की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप में 3 बाउंसरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

बता दें कि यह घटना 12 जून की रात हुई थी, जब क्लब से निकलते समय ग्राहकों पर लाठियों, बोतलों और लात-घूंसों से हमला कर दिया था. इससे पहले, इसी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका था.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, 12 जून 2025 को तीन लोग गंभीर रूप से घायल हालत में नारायणा अस्पताल में भर्ती मिले. पीटीआई के अनुसार, पीड़ित समूह के चौथे सदस्य ने शिकायत में बताया कि वह और उसके दोस्त नंद किशोर, नितिन पांडे, सूर्य नारायण मंडल और रोहित रात करीब 2:20 बजे क्लब से बाहर निकल रहे थे, तभी बाउंसरों ने उन पर हमला कर दिया.

आरोप है कि गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित मिराज क्लब में 12 जून की रात तीन लोगों ने पहले तो खुब शराब पी और फिर वहां के लोगों से बदतमीजी की जिसके बाद गुस्साए बाउंसरों ने उन पर लाठियां, बोतलें, लात-घूंसों से हमला कर दिया. 

पुलिस ने दी ये जानकारी

सोहना क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को दमदमा गांव के अनिल, लालाखेड़ी गांव के अजय और रोहित को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि पीड़ितों ने शराब पीकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद उन्होंने मारपीट की. अनिल पर पहले से ही गुरुग्राम में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के तीन मामले दर्ज हैं.

पुलिस आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है. गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “आरोपियों ने माना है कि उन्होंने यह अपराध इसलिए किया क्योंकि पीड़ित नशे में उनसे काफी ज्यादा बदसलूकी कर रहे थे. इस मामले में जांच जारी है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget