एक्सप्लोरर

रेवाड़ी: हत्या के आरोपी ने लॉकअप में की आत्महत्या, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

Rewari Jail Suicide: रेवाड़ी में हत्या के आरोपी विनोद ने मॉडल टाउन थाने के लॉकअप में कंबल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हत्या के आरोप में गिरफ्तार सुलतानपुर निवासी विनोद ने मॉडल टाउन थाने के लॉकअप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जबकि दूसरा आरोपी शन्नी यादव पास में सोता रहा. परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाए है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विनोद ने लॉकअप में दी गई कंबल से फांसी लगाई. इस घटना के बाद मॉडल टाउन पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक राकेश हत्याकांड के दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया था. रात के समय दोनों आरोपी विनोद व शन्नी शहर के मॉडल टाउन थाने के लॉकअप में सो रहे थे. इसी दौरान आरोपी विनोद उपर से चद्दर ओढे रहा, और अंदर ही अंदर जिस कंबल पर सो रहा था, उसकी झिरक को उधेड़ लिया और मौका पाकर लॉकअप के अंदर लोहे की जाल में डालकर सुसाइड कर लिया.

3 सितंबर को हुई थी राकेश की हत्या’

पुलिस के अनुसार जोनपुर निवासी राकेश की हत्या के आरोप में विनोद और उसके साथी शन्नी को गिरफ्तार किया गया था. यह घटना 3 सितंबर को हुई थी. तीनों एक ही कमरे में रहते थे और कमरा खाली करने को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया था. विवाद के बाद तीनों ने एक साथ शराब पी, जिसके बाद विनोद और शन्नी ने मिलकर राकेश की हत्या कर दी.

डीएसपी ने दी जानकारी

रेवाड़ी पुलिस ने शनिवार को ही डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विनोद और शन्नी की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी. दोनों को हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया था. लेकिन रविवार को विनोद ने लॉकअप में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने विनोद के शव को रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में किया जाएगा. मॉडल टाउन पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

लॉकअप में आत्महत्या की इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह सवाल उठ रहा है कि आखिर लॉकअप में ऐसी स्थिति कैसे बनी कि आरोपी ने आत्महत्या कर ली. पुलिस प्रशासन इस मामले में जांच की बात कह रहा है, लेकिन इस घटना ने स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना दिया है.

मृतक का साला सुभम ने बताया कि जीजा विनोद को बावल में किसी हत्या के मामले में हिरासत में लिया था. रात को सूचना लगी की पुलिस कस्टडी में विनोद ने सुसाइड कर लिया. सुभम ने कहा पुलिस कस्टडी में इस तरह डेथ होना पुलिस की बहुत बड़ी लापरवाही है. परिजनों ने हरियाणा सरकार से उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई. मृतक के दो छोटी बेटी है ओर पत्नी कैंसर से पीड़ित है.

Input By : Deshraj Chauhan
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget