एक्सप्लोरर

टेनिस खिलाड़ी बेटी राधिका यादव की हत्या के बाद पिता बोला, 'ताने में लोग कहते थे कि वो उसकी कमाई पर...'

Radhika Yadav Murder Case: राधिका यादव के पिता दीपक यादव ने कहा कि उसे लोग ताना देते थे कि वो उसकी कमाई खा रहे हैं. साथ ही सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर नाराजगी की बात कही है.

Radhika Yadav Murder Case: साइबर सिटी गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या की खबर जिसने भी सुनी, वो स्तब्ध रह गए. दरअसल, परिवारवालों के लिए रसोई में खाना बना रही राधिका यादव को उसके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी. उसने बेटी पर पांच गोलियां चलाई, जिसमें उसे तीन गोली लगी. 

सुशांत लोक फेज-2 की इस वारदात के बाद पुलिस ने राधिका यादव के पिता दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी कब्जे में ली है. 

सूत्रों ने बताया कि दीपक पूछताछ में हत्या की अलग अलग वजह बता रहा है. वो कभी सोशल मीडिया पर एक्टिविटी तो कभी बेटी की अकादमी को हत्या की वजह बता रहा है.

क्या ताने वाली बात बता कर गुमराह कर रहा है दीपक यादव?
बेटी की जिस प्रतिभा की बात पिता हमेशा गर्व से करता था आखिर उसी कि ट्रेनिंग देने की बात पर क्यों करेगा हत्या?

FIR में राधिका यादव के कत्ल की जो बात सामने आई है उसके मुताबिक, दीपक ने बताया कि वो बेटी राधिका के टेनिस अकादमी खोलने से नाराज था. उसने पुलिस को बताया कि कई बार अपनी बेटी राधिका को समझाया था कि वो अकादमी बंद कर दे, लेकिन राधिका नहीं मानी. दीपक के मुताबिक लोग उसे बेटी की कमाई खाने का ताना देते थे.

सेक्टर-56 के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि दीपक ने पूछताछ में बताया कि वह दूध लेने के लिए जब गांव में जाते थे तो ग्रामीण उन्हें ताना देते थे कि उनकी बेटी तो अच्छी कमाई कर रही है और वह उसकी कमाई पर पल रहे हैं. यह बात उन्हें काफी परेशान करती थी और वह राधिका को कोचिंग सेंटर बंद करने के लिए कहते थे लेकिन राधिका ने कोचिंग सेंटर बंद करने से इंकार कर दिया था.

राधिका यादव का गाना वायरल

इस बात को लेकर दोनों में काफी दिनों से तनाव चल रहा था. गुरुवार (10 जुलाई) को जब राधिका रसोई में खाना बना रही थी तो दीपक की राधिका से बहस हो गई. इसी दौरान दिनेश ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उसकी कमर पर गोलियां मारी.

वहीं सूत्रों के मुताबिक राधिका सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनना चाहती थी. इस वजह से वो बड़े इंफ्लुएंसर से भी मिली थी. सूत्रों की माने तो पिता को बेटी का रील बनाना भी पसंद नही था.

बता दें कि राधिका यादव का एक कथित गाना भी वायरल हो रहा है. जिसके बोल हैं, 'कारवां चलता रहा मेरा, खुश तो बहुत हो मुझे देखकर...'. ये गाना जून 2024 में INAAM नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है.

फिलहाल पुलिस हर एंगल से केस की जांच कर रही है. राधिका के साथ खेलने वाले शख्स ने बताया कि अकादमी में राधिका के साथ उसके पिता दीपक अक्सर आते थे, कभी कोई तनाव नही दिखा.

दरअसल जिस तरह की बॉन्डिंग पिता और बेटी की सामने आ रही है, उसकी वजह से पुलिस केस जुड़े हर पहलू की जांच में जुटी है और समझने की कोशिश में है कि क़त्ल असल वजह क्या है?

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार की मानें तो सुशांत लोक फेज-2 के रहने वाले दीपक यादव प्रॉपर्टी डीलर हैं और उनकी बेटी करीब 24 वर्षीय राधिका यादव टेनिस की इंटरनेशनल खिलाड़ी थी. थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले दिनों खेलते वक्त राधिका को कंधे में चोट लगी थी जिसके बाद उसने खेलना तो बंद कर दिया, लेकिन क्षेत्र में एक टेनिस कोचिंग एकेडमी शुरू कर दी. 

गोली मारने के बाद घर पर ही था पिता
थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें क्षेत्र के निजी अस्पताल से युवती को गोली मारने की सूचना मिली थी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका का चाचा मौके पर मिला जिसने राधिका को घर पर ही गोली मारे जाने की जानकारी दी. जब पुलिस घर पहुंची तो दीपक घर पर ही बैठा हुआ था और उससे पूछताछ की गई तो उसने ग्रामीणों के ताने दिए जाने की बात का दावा किया.

वहीं राधिका की मां मंजू वारदात के दौरान कमरे में थी उसे सिर्फ गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी, बुखार होने की वजह से वो आराम कर रही थी जिस वक्त दीपक ने वारदात को अंजाम दिया

राधिका ने इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन और वीमेन टेनिस एसोसिएशन की इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लिया, लेकिन वह मेडल नहीं जीत सकी. इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन में वह 1638वीं रैंक पर रही. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget