एक्सप्लोरर

एक कार, सात लाश, दो सुसाइड नोट, पंचकूला के हैरान करने वाले मामले में पुलिस ने क्या बताया?

Panchkula Suicide Case: पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात दस बजे के करीब एक गाड़ी से एक ही परिवार के सात सदस्यों की डेडबॉडी मिली.

हरियाणा के पंचकूला में एक ही परिवार के सात लोगों का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पंचकूला ने डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि हमें दो सुसाइड नोट मिले हैं. सुसाइड नोट में आर्थिक मंदी की बात लिखी है, किसी के भी परिवार में हो सकती है. इसी वजह से कहा कि हम सुसाइड कर रहे हैं. लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

बैंक से स्टेटमेंट लेकर वेरिफाई करेंगे- पुलिस

डीसीपी क्राइम ने बताया कि हम लोग सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर, बैंकिंग सेक्टर से लेकर सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स सारी चीजों का खंगाल रहे हैं. हमें इनके मोबाइल और बैंक रिकॉर्ड्स मिले हैं. बैंक से स्टेटमेंट लेकर वेरिफाई करने के बाद ही ये स्पष्ट हो पाएगा कि कितना कर्ज था या नहीं था. पुलिस ने बताया कि कल (26 मई) रात को करीब 10 बजे हमें सूचना मिली कि सात लोगों ने एक ही कार के अंदर सुसाइड किया है. 

मृतक की पहचान प्रवीण मित्तल के रूप में हुई

मृतक की पहचान प्रवीण मित्तल के रूप में हुई है. प्रवीण मित्तल का परिवार देहरादून का रहने वाला था. उनके भाई ने मीडिया से बातचीत में कहा, "ऐसा उन्होंने किस लिए किया ये मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा. पुलिस से पता चला है कि उनकी गाड़ी में सुसाइड नोट मिला है. लेकिन अभी तक पुलिस वालों ने मुझे सुसाइड नोट नहीं दिया है."

देहरादून में कैब चला रहे थे- भाई

इसके आगे उन्होंने कहा, "वो मेरी भाई की शादी में 30 अप्रैल को भी आए थे. हम मिले जुले. उनकी पूरा परिवार आया था. हम सबने इंजॉय किया.2007 में वो यहां से गए. 2013-14 में वो हमारे घर पर आए थे. तब उन्होंने बताया था कि उनको नुकसान हुआ है. लेकिन उसके बाद उन्होंने कभी भी इस तरह की कोई फाइनेंशियल दिक्कत नहीं बताई...वो देहरादून में अपनी प्राइवेट नंबर की गाड़ी कैब चल रहे थे. काफी समय से कैब चला रहे थे. अपने घर का गुजारा सही तरीके से कर रहे थे."

पुलिस की एक टीम देहरादून में

पंचकूला सेक्टर 27 में हुंडई कार में सात लोगों की डेडबॉडी पुलिस को मिली. उसमें से एक शुरू में जिंदा था जिसे हॉस्पिटल ले जाया गया. वहां पर उसकी मौत हो गई. डीसीपी क्राइम ने बताया कि हमने इस मामले में पांच टीम बना दी हैं. एक टीम हमारी देहरादून में है. हमने परिवार के लोगों को सूचना दे दी है. सात आठ एंगल पर हम लोगों की जांच चल रही है. सबसे महत्वपूर्ण फाइनेंस का एंगल है. 

सनातन कुमार साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं.  9 सालों के अनुभव के साथ टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haryana News: सोनीपत में खरखौदा कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग, पेशी पर आए 'कातिया' की हत्या
सोनीपत में खरखौदा कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग, पेशी पर आए 'कातिया' की हत्या
Panipat News: मनाना गांव में अधूरा ओवरब्रिज बना बड़ी समस्या, 6 साल से चल रहा निर्माण कार्य
पानीपत: मनाना गांव में अधूरा ओवरब्रिज बना बड़ी समस्या, 6 साल से चल रहा निर्माण कार्य
Haryana: गैंगवार का खूनी खेल! मोबाइल पर बात कर रहा था युवक… तभी बोलेरो से उतरे बदमाश और बरसा दी गोलियां
गैंगवार का खूनी खेल! मोबाइल पर बात कर रहा था युवक… तभी बोलेरो से उतरे बदमाश और बरसा दी गोलियां
Haryana Politics: भजनलाल पर बयान देकर घिरीं रेखा शर्मा, मांगी माफी, अब कुलदीप बिश्नोई बोले- समर्थक...
Haryana Politics: भजनलाल पर बयान देकर घिरीं रेखा शर्मा, मांगी माफी, अब कुलदीप बिश्नोई बोले- समर्थक...

वीडियोज

NEET Paper Leak:नोट उड़ाकर जताया गुस्सा! शिक्षा मंत्री के आवास पर यूथ कांग्रेस का भारी हंगामा!
Sansani: मुंब्रा में फरेबी प्रेमिका ने प्रेमी को दिया धोखा....! | Crime News | Maharashtra
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | Massive Hike in Silver Import Duty | PM Modi Appeal
भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा: रिहायशी अपार्टमेंट पर हुए इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन अल-हद्दाद की मौत, पत्नी और बेटी भी मारे गए
IDF का बड़ा दावा: 7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा, इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन की मौत
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
Saturday Box Office: 'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
Embed widget