एक्सप्लोरर

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट, विनेश फोगाट बोलीं- 'यह दिखाता है कि...'

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ईडी ने इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है.

National Herald Case Update: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को नेशनल हेराल्ड मामले में 988 करोड़ रुपये के धनशोधन के आरोप में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया है. इस मामले पर बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं की लगातार राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इस कड़ी में पहलवान और हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने भी रिएक्शन दिया है. 

विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "नेशनल हेराल्ड केस सिर्फ एक लीगल मामला नहीं, बल्कि उस विचारधारा पर सीधा प्रहार है जो सत्ता की लालसा के आगे कभी नहीं झुकी. सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी पर लगे आरोप सत्ता की बौखलाहट को दर्शाते हैं, न कि किसी न्याय की प्रक्रिया को, क्योंकि वे सत्ता से सवाल करने का साहस रखते हैं, गरीबों की आवाज उठाते हैं और भारत के संविधान को सर्वोपरि मानते हैं."

झूठे केसों में फंसाने की हो रही कोशिश- विनेश फोगाट

उन्होंने लिखा, "यह केस दिखाता है कि आज की राजनीति में अगर आप सच बोलते हैं, तो आपको निशाना बनाया जाएगा. सोचिए, जो परिवार देश के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर चुका है, उसे आज झूठे केसों में फंसाने की कोशिश की जा रही है. नेहरू जी की विरासत, इंदिरा जी की दृढ़ता, राजीव जी का बलिदान और अब सोनिया जी और राहुल गांधी जी का संघर्ष यह कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं, ये भारत की आत्मा और उसकी लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा की लड़ाई है."

कांग्रेस विधायक ने अंत में लिखा, "सत्ता कितनी भी कोशिश कर ले, जब इरादे साफ हों, तो साजिशें टिक नहीं पातीं."

25 अप्रैल को कोर्ट में होगी बहस

बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. ED की टीम ने इस मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दायर ईडी के आरोपपत्र में सुमन दुबे और अन्य के नाम भी शामिल हैं. अदालत ने मामले में संज्ञान पर बहस के लिए 25 अप्रैल की तारीख तय की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झज्जर: चरित्र के शक में CA पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या, लूट का ड्रामा रचा, गिरफ्तार
झज्जर: चरित्र के शक में CA पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या, लूट का ड्रामा रचा, गिरफ्तार
गुरुग्राम के स्कूल का फर्जीबाड़ा, फीस लेने के बाद भी नहीं दिया 10वीं के छात्रों को एडमिट कार्ड
गुरुग्राम के स्कूल का फर्जीबाड़ा, फीस लेने के बाद भी नहीं दिया 10वीं के छात्रों को एडमिट कार्ड
हरियाणा: रोहतक में स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक पर की 15 से 20 राउंड फायरिंग, मौके पर ही हुई मौत
हरियाणा: रोहतक में स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक पर की 15 से 20 राउंड फायरिंग, मौके पर ही हुई मौत
हरियाणा: पानीपत जिला परिषद चेयरपर्सन बनीं ज्योति शर्मा, बराबर वोट मिलने पर पर्ची से हुआ फैसला
हरियाणा: पानीपत जिला परिषद चेयरपर्सन बनीं ज्योति शर्मा, बराबर वोट मिलने पर पर्ची से हुआ फैसला

वीडियोज

Bollywood News: वायरल हुआ Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna की शादी का कार्ड, डेट्स ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
'Mardaani 3’ को पिता के नजरिए से बनाया: Abhiraj Minawala
T20 World Cup: मैच के बाद मुनीर भड़के, फैंस का दर्द और गुस्सा वायरल! |ABPLIVE
Seher Hone Ko Hai: सहर ने दसवीं की परीक्षा के किये सुसराल से लगाई दौड़, माहिद को आया गुस्सा
ICU में सलीम खान, पिता को देखने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Emmanuel Macron India Visit LIVE: पीएम मोदी-मैक्रों की मुलाकात, 114 राफेल, हैमर मिसाइल डील होगी फाइनल
LIVE: पीएम मोदी-मैक्रों की मुलाकात, 114 राफेल, हैमर मिसाइल डील होगी फाइनल
कांग्रेस के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- 'अगर आपको विरोध करना है तो...'
कांग्रेस के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- 'अगर आपको विरोध करना है तो...'
Shoaib Akhtar vs Mohsin Naqvi: पाकिस्तान में क्यों मचा है शोएब अख्तर और मोहसिन नकवी को लेकर हंगामा, जानिए पूरा मामला
पाकिस्तान में क्यों मचा है शोएब अख्तर और मोहसिन नकवी को लेकर हंगामा, जानिए पूरा मामला
Rajpal Yadav Case Hearing Live: तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव, अब भतीजी की शादी में हो पाएंगे शामिल
Live: तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव, अब भतीजी की शादी में हो पाएंगे शामिल
Karnataka High Court: राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज, जानें क्या था पूरा मामला
राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज, जानें क्या था पूरा मामला
भारत-अमेरिका के बीच फाइनल स्टेज पर ट्रेड डील! भारतीय टीम इस तारीख को जाएगी US, जानें कब लगेगी मुहर
भारत-अमेरिका के बीच फाइनल स्टेज पर ट्रेड डील! भारतीय टीम इस तारीख को जाएगी US, जानें कब लगेगी मुहर
Video: ट्रेन से तकिए और बिस्तर चुरा रहा था पुलिस वाला, पकड़े जाने पर हाथ जोड़ मांगने लगा रहम की भीख
ट्रेन से तकिए और बिस्तर चुरा रहा था पुलिस वाला, पकड़े जाने पर हाथ जोड़ मांगने लगा रहम की भीख
सिर्फ जिम जाने से नहीं बनेगी बात, दिमाग को भी चाहिए 'कसरत'; न्यूरोलॉजिस्ट से जानें 3 आसान तरीके
सिर्फ जिम जाने से नहीं बनेगी बात, दिमाग को भी चाहिए 'कसरत'; न्यूरोलॉजिस्ट से जानें 3 आसान तरीके
Embed widget