एक्सप्लोरर

Nasir-Junaid Case: नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपी ने की आत्महत्या, आखिरी वीडियो में बजरंग दल पर लगाए गंभीर आरोप

Nasir-Junaid Murder Case: नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपी गौरक्षक लोकेश सिंगला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाकर बजरंग दल के सदस्यों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया.

Nasir-Junaid Hatyakand: नासिर-जुनैद हत्याकांड के एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान लोकेश सिंगला के रूप में हुई है, जो स्वयं को गौरक्षक बताता था. उसने फरीदाबाद के पास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी.  

घटना दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर हुई. आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाया. वीडियो में उसने बजरंग दल के सदस्यों पर आरोप लगाए. उसने यह वीडियो अपनी पत्नी को भेजा. पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

लोकेश सिंगला ने आखिरी वीडियो में क्या कहा?

आत्महत्या से पहले भेजे वीडियो में सिंगला ने कहा कि उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं और उसे झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही थी. वीडियो में उसने कहा, "तीन लोग मुझे धमका रहे हैं. उन्होंने मेरे पीछे गुंडे भेजे और कहा कि मुझे झूठे केस में फंसाया जाएगा. ये लोग हैं- हथीन से बजरंग दल के प्रदेश संयोजक भारत भूषण, हरकेश यादव और अनिल कौशिक." वीडियो के सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसने एक नई बहस को जन्म दे दिया है.

लोकेश सिंगला की पत्नी ने कराई शिकायत दर्ज

लोकेश सिंगला की पत्नी दमयंती ने फरीदाबाद जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है. शिकायत में उन्होंने कहा कि उपरोक्त तीनों लोग लंबे समय से उनके पति को प्रताड़ित कर रहे थे. दमयंती ने यह भी बताया कि उनके पति नूंह जिले के बिछोर गांव में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय थे. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गौरतलब है कि 16 फरवरी 2023 को राजस्थान-हरियाणा सीमा पर एक जली हुई कार में नासिर और जुनैद नामक दो व्यक्तियों के शव मिले थे. कथित रूप से इन्हें कुछ गोरक्षकों ने गाय की तस्करी के आरोप में अगवा कर जलाकर मार डाला था. इस जघन्य हत्याकांड में लोकेश सिंगला का नाम भी आरोपी के रूप में सामने आया था. उसकी आत्महत्या और वीडियो में लगाए गए आरोपों ने अब इस पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान आंदोलन के बीच दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर थ्री-लेयर सुरक्षा, पुलिस अलर्ट पर
किसान आंदोलन के बीच दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर थ्री-लेयर सुरक्षा, पुलिस अलर्ट पर
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, DCP पर गंभीर आरोप
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, DCP पर गंभीर आरोप
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget