एक्सप्लोरर

जेल में बंद ज्योति मल्होत्रा को लेकर मचा बवाल! CM के दामाद का क्यों हो रहा है जिक्र?

Jyoti Malhotra News: बीजेपी के नेता RTI का हवाला देकर कह रहे हैं कि केरल सरकार के पर्यटन विभाग ने ज्योति को स्पॉन्सर किया. केरल के सीएम पिनाराई विजयन के दामाद मोहम्मद रियास राज्य के पर्यटन मंत्री हैं.

जासूसी के आरोप में जेल में बंद हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर सियासी पारा गरमा हुआ है. दरअसल, केरल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के सुंदरन ने एक्स पोस्ट में एक आरटीआई का जिक्र कर दावा किया कि ज्योति मल्होत्रा को केरल की सरकार ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए स्पॉन्सर किया. बता दें कि ज्योति मल्होत्रा ट्रैवेल विद जो नाम का यूट्यूब चैनल चलाती थी. 16 मई को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. सोमवार (8 जुलाई) को उसकी न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई. अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी.

केरल के सीएम के दामाद का क्यों हो रहा जिक्र?

केरल के सीएम पिनाराई विजयन पर निशाना साधते हुए 6 जुलाई को अपने एक्स पोस्ट में के सुंदरन ने लिखा, "जब मैंने एक महीने पहले इस मुद्दे को उठाया था, तो केरल के मुख्यधारा की मीडिया ने इस पर आंखें मूंद ली थीं. अब, आरटीआई दस्तावेज मेरे द्वारा कहे गए हर शब्द को साबित करते हैं. मुख्यमंत्री के दामाद द्वारा नियंत्रित केरल पर्यटन ने पाकिस्तान से जुड़े जासूस की यात्रा को स्पॉन्सर क्यों किया? मिस्टर पिनाराई विजयन केरल की सुरक्षा आपका पारिवारिक मामला नहीं है." 

केरल के पर्यटन मंत्री ने क्या कहा?

मंगलवार (8 जुलाई) को केरल के सीएम विजयन के दामाद और राज्य के पर्यटन मंत्री मोहम्मद रियास ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "ज्योति मल्होत्रा ​​को नामित एजेंसी द्वारा आमंत्रित किया गया था. ज्योति के खिलाफ कोई मामला सामने आने से पहले आमंत्रित किया था." मंत्री ने साफ किया कि इन्फ्लुएंसर्स के चयन में केरल सरकार की कोई भूमिका नहीं थी. 

शहजाद पूनावाला ने भी CM के दामाद का किया जिक्र

इसी मामले बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "आरटीआई के माध्यम से अब ये सामने आ चुका है कि केरल की सरकार ने पाकिस्तान स्पाई ज्योति मल्होत्रा को रेड कार्पेट इनविटेशन दिया था. केरल का टूरिज्म डिपार्टमेंट जो मुख्यमंत्री के दामाद ही चलाते हैं, उन्होंने ज्योति मल्होत्रा के सारे खर्च उठाए. एक स्टेट गेस्ट बनाया. पाकिस्तानी स्पाई स्टेट गेस्ट बन जाता है." 

ज्योति के वकील ने स्पॉन्सर की खबरों पर क्या कहा?

इस मामले में सोमवार (8 जुलाई) को ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश का भी बयान सामने आया. उन्होंने कहा, "मीडिया में ऐसा कुछ आया है टूरिज्म के वीडियो बनाने के लिए केरल की सरकार ने उसको स्पॉन्सर किया था. ये तो मैं कहूंगा कि ज्योति के पक्ष की बात है. ऐसे ही रेलवे ने भी स्पॉन्सर किया था. तो जो बार-बार सवाल उठ रहे हैं कि पैसे कहां से आते हैं, गवर्नमेंट भी पैसा दे रही थी ज्योति को."

सीपीआई ने बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं सीपीआई ने उन खबरों की कड़ी निंदा की जिनमें कहा गया है कि जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को केरल सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आमंत्रित किया था. सीपीआई सांसद पी संदोश कुमार ने एक बयान में कहा, "भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा पर अपनी गंभीर विफलताओं को छिपाने के लिए केरल सरकार को ज्योति मल्होत्रा ​​जासूसी मामले में घसीटने के बीजेपी के प्रयास की कड़ी निंदा करती है." 

'यह हताशापूर्ण और राजनीति से प्रेरित प्रयास'

सीपीआई सांसद ने कहा कि यह कहना बेतुका है कि एक यूट्यूबर की पाकिस्तान यात्रा के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है, जबकि पासपोर्ट जारी करना, वीजा मंजूरी और खुफिया निगरानी सभी केंद्र सरकार के नियंत्रण में हैं. सीपीआई सांसद ने कहा, "क्या केरल सरकार ने उसकी (ज्योति) पाकिस्तान यात्रा को मंजूरी दी थी? क्या सरकार ने उसे दिल्ली में आईएसआई संचालकों के संपर्क में रखा था? यह हताशापूर्ण और राजनीति से प्रेरित प्रयास है." 

Input By : PTI
सनातन कुमार साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं.  9 सालों के अनुभव के साथ टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'US ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ विश्वासघात', राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे ये 5 सवाल
'US ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ विश्वासघात', राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे ये 5 सवाल
बसपा और कांग्रेस के बाद अब सपा के हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- PDA मजबूत होगा
बसपा और कांग्रेस के बाद अब सपा के हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- PDA मजबूत होगा
महाशिवरात्रि 2026: बॉलीवुड स्टार्स ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, बोले-हर-हर महादेव
महाशिवरात्रि 2026: बॉलीवुड स्टार्स ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, बोले-हर-हर महादेव
Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?

वीडियोज

Dhurandhar की Actress, Sara Arjun भी पहुंची Sadhguru के आश्रम; यहीं से की है पढ़ाई
Top News: दोपहर की बड़ी खबरें | T20 World Cup | Mahashivratri | Operation Sindoor | Delhi Pollution
T20 World Cup 2026: बारिश बिगाड़ेगी खेल? कोलंबो स्टेडियम से देखिए पल-पल की रिपोर्ट |IND Vs PAK
Mahashivratri के लिए तैयार है Sadhguru, Bike पर एंट्री लेकर दिखाया Swag! | Isha Foundation
Maharashtra Breaking: बढ़ते विवाद के बीच Harshvardhan Sapkal का बड़ा बयान | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'US ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ विश्वासघात', राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे ये 5 सवाल
'US ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ विश्वासघात', राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे ये 5 सवाल
बसपा और कांग्रेस के बाद अब सपा के हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- PDA मजबूत होगा
बसपा और कांग्रेस के बाद अब सपा के हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- PDA मजबूत होगा
महाशिवरात्रि 2026: बॉलीवुड स्टार्स ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, बोले-हर-हर महादेव
महाशिवरात्रि 2026: बॉलीवुड स्टार्स ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, बोले-हर-हर महादेव
Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?
Pakistan Army Chief: म्यूनिख में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती! आसिम मुनीर को इवेंट में जाने से रोका, सिक्योरिटी गार्ड ने पूछा- 'ID कहां है...'
म्यूनिख में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती! आसिम मुनीर को इवेंट में जाने से रोका, जानें पूरा मामला
'नापाक पाक को पहले ही अपने बाप से...' भारत-पाकिस्तान मैच से पहले VHP नेता विनोद बंसल का बड़ा बयान
'नापाक पाक को पहले ही अपने बाप से...' भारत-पाकिस्तान मैच से पहले VHP नेता विनोद बंसल का बड़ा बयान
How to Clean Grapes Properly: क्या आप भी अंगूर धोकर खा रहे हैं? जानें इन्हें साफ करने का यह है सही तरीका
क्या आप भी अंगूर धोकर खा रहे हैं? जानें इन्हें साफ करने का यह है सही तरीका
Video: पाकिस्तानी मौलाना ने खुद बताया हिंदुस्तानी, बोला हम हिंदुस्तान से हैं....लाखों लोगों ने देखा वीडियो, आप भी देखें
पाकिस्तानी मौलाना ने खुद बताया हिंदुस्तानी, बोला हम हिंदुस्तान से हैं....लाखों लोगों ने देखा वीडियो, आप भी देखें
Embed widget