एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बोले- 'लोग चाहते हैं मैं CM बनूं', इस पर खट्टर ने कही ये बड़ी बात

Haryana Election 2024: हरियाणा के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कोई दावा करना चाहे तो कर सकता है.

केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने दावा किया कि पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार की ओर बढ़ रही है और भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाएगी. खट्टर ने मुख्यमंत्री सैनी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के अवसर पर संवाददाताओं से कहा कि भाजपा नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य में तीसरी बार सरकार बनाएगी. सैनी कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है. जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन नहीं कर सके तो खट्टर ने कहा, 'उनके पास कोई व्यवस्था नहीं है.'

उन्होंने कहा कि इन पार्टियों में एक नेता कहता है कि गठबंधन होगा और दूसरा कहता है कि कोई गठबंधन नहीं होगा. उन्होंने कांग्रेस और आप दोनों पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'उनके पास देने के लिए कुछ भी नहीं है. उनकी दुकानें खाली हैं.'

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के एक बयान की ओर ध्यान दिलाये जाने पर खट्टर ने कहा कि अगर कोई दावा करना चाहता है तो कर सकता है. एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए इंद्रजीत ने सोमवार को कहा था कि यह उनकी नहीं बल्कि जनता की इच्छा है कि वह मुख्यमंत्री बनें. उन्होंने कहा था, 'आज भी लोग चाहते हैं कि मैं (राव) मुख्यमंत्री बनूं.' खट्टर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही मंच से घोषणा कर चुके हैं कि चुनाव नायब सैनी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा.

बता दें कि हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी. नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. बीजेपी ने हरियाणा में अब तक 88 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. दो सीटें होल्ड पर रखी हैं जिन पर आने वाले दिनों में पार्टी ऐलान कर सकती है.

हरियाणा में BJP को फिर झटका, पूर्व डिप्टी स्पीकर और महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष संतोष यादव का इस्तीफा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में बारिश के बाद हाल बेहाल, जलभराव से सड़कों पर जाम
गुरुग्राम में बारिश के बाद हाल बेहाल, जलभराव से सड़कों पर जाम
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget