एक्सप्लोरर

BJP से टिकट ना मिलने से नाराज विधायक लक्ष्मण नापा ने चुन लिया नया रास्ता, आज ही उठाएंगे ये कदम

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की पहली सूची जारी हो गई. पहली सूची जारी होते ही पार्टी नेताओं की नाराजगी भी खुलकर सामने आई है.

Haryana News: हरियाणा के रतिया से टिकट ना मिलने से नाराज विधायक लक्ष्मण नापा  (Lakshman NapaP) ने आज (5 सितंबर) बीजेपी से इस्तीफा दे दिया. अब वह कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि वह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामेंगे. बता दें कि टिकट ना मिलने से बीजेपी में इस्तीफे की झड़ी लग गई है. एक के बाद एक बड़े नेता पार्टी को अलविदा कह रहे हैं. 

नापा ऐसे समय में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस जाने का मन बना लिया है जब कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं हुई है. उसकी पहली सूची आज आ सकती है. तो क्या नापा को कांग्रेस की ओऱ से टिकट मिलने की पेशकश की गई है? इस तरह के सवाल अब उठ रहे हैं. 

कई विधायकों के काटे गए टिकट
बीजेपी ने बुधवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जिसमें 67 उम्माीदवारों के नाम हैं. बीजेपी ने इस सूची के जरिए जातिगत समीकरण को साधने की कोशिश और दूसरी पार्टी से आए नेताओं को भी टिकट दिया है लेकिन अपने ही नेताओं को नाराज भी कर बैठी है. साल 2019 में चुनकर आए कुछ विधायकों का टिकट काट दिया है. इसी बात से नाराज होकर अब तक पांच नेता इस्तीफा दे चुके हैं. 

इन नेताओं का आ चुका है इस्तीफा
इस्तीफा देने वालों में रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा भी हैं. बीजेपी ने रतिया से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को टिकट दिया है. बता दें कि टिकट की घोषणा के बाद बीजेपी से अब तक कर्णदेव कंबोज, सुखविंदर श्योराण, अमित जैन और शमशेर गिल ने इस्तीफा दे दिया है. कर्णदेव का कहना है कि पार्टी गद्दारों को तवज्जो दे रही है.

वहीं, अब मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और उनका कहना है कि वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे. वह रानिया से टिकट ना दिए जाने से नाराज हैं. उनका कहना है कि पार्टी ने उन्हें डबवाली से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था. चौटाला ने अब शक्ति प्रदर्शन करने का मन बना लिया है और इसके लिए वह रोड शो करेंगे. 

ये भी पढ़ें- हरियाणा BJP में भूचाल, अब रणजीत सिंह चौटाला ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, कहा- हर हाल में लड़ूंगा चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
BJP की नई टीम का हिस्सा बने अरुण यादव से जुड़ा है यह विवाद, खूब रहा चर्चा में
BJP की नई टीम का हिस्सा बने अरुण यादव से जुड़ा है यह विवाद, खूब रहा चर्चा में
हरियाणा कांग्रेस में महिला नेताओं की लड़ाई? अल्का लांबा पर गंभीर आरोप
हरियाणा कांग्रेस में महिला नेताओं की लड़ाई? अल्का लांबा पर गंभीर आरोप
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget