एक्सप्लोरर

हरियाणा BJP में भूचाल, अब रणजीत सिंह चौटाला ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, कहा- हर हाल में लड़ूंगा चुनाव

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद हलचल तेज होती जा रही है. एक के बाद एक कई नेता इस्तीफा दे चुके हैं. इस बीच चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने भी इस्तीफा दिया है.

Ranjit Singh Chautala Resigns: हरियाणा में बीजेपी के टिकट बंटवारे के बाद नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है. कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. रानिया विधानसभा से बीजेपी द्वारा टिकट नहीं देने से चौटाला नाराज हैं. उन्होंने कहा कि हर हाल में मैं रानिया विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा.

बता दें, रणजीत सिंह चौटाला विधानसभा चुनाव में फिर से रानिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन बीजेपी ने उनकी जगह शीशपाल कंबोज को टिकट दे दिया, जिससे नाराज होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. 

रणजीत सिंह चौटाला ने कहा, "बीजेपी ने मुझे डबवाली से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था, लेकिन मैंने ठुकरा दिया. रोड शो दिखाकर अपना शक्ति प्रदर्शन करूंगा." उन्होंने कहा, ''भले ही किसी दूसरी पार्टी से लड़ूं या आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ूं, लेकिन लड़ूंगा जरूर. बता दें कि बुधवार (4 सितंबर) को टिकट बंटवारे के बाद से बीजेपी के पांच बड़े नेता इस्तीफा दे चुके हैं."

कौन हैं रणजीत सिंह चौटाला?
रणजीत सिंह चौटाला पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के भाई और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे हैं. पहली बार उन्होंने रोडी विधानसभा से 1987 में लोकदल की टिकट पर चुनाव लड़ा था, वो विधायक बने थे. इसके बाद 1990 में उन्हें हरियाणा से राज्यसभा सांसद के रूप में चुना गया. 2005-2009 में उन्हें हरियाणा राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पद संभालने का मौका मिला. रणजीत चौटाला 2019 में रानिया सीट से ही निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते थे और बाद में बीजेपी सरकार को समर्थन देकर मंत्री बन गए थे.

अब हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने रणजीत सिंह चौटाला को हिसार से चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश उर्फ जेपी से हार का सामना करना पड़ा. जेपी ने रणजीत सिंह चौटाला को 63,381 वोटों से मात दी थी. जेपी को 48.58 प्रतिशत और रणजीत चौटाला को 43.19 प्रतिशत वोट मिले थे. चौटाला हिसार लोकसभा की 9 में से सिर्फ 3 सीटों पर जीत दर्ज कर पाए थे.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में उम्मीदवारों की लिस्ट के बाद BJP में हड़कंप! 5 नेताओं का इस्तीफा, रोने लगीं पूर्व मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कैथल मंडी में बारिश का कहर, भीगा धान अंकुरित; किसान परेशान
कैथल मंडी में बारिश का कहर, भीगा धान अंकुरित; किसान परेशान

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget