एक्सप्लोरर

Haryana: कुरुक्षेत्र में STF और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो अपराधियों की पैरों में लगी गोली

Kurukshetra Encounter: कुरुक्षेत्र में STF और बदमाशों में हाईवे-44 पर मुठभेड़ हुई. 15-20 राउंड फायरिंग के बाद दोनों आरोपी घायल हुए. ये वही हैं, जिन्होंने 12 सितंबर को आईलेट्स सेंटर पर फायरिंग की थी.

कुरुक्षेत्र के प्रतापगढ़ गांव के पास दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 के लिंक रोड पर स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में दोनों तरफ से लगभग 15-20 राउंड फायरिंग हुई. STF टीम की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए. मौके पर पहुंची लोकल पुलिस ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए LNJP अस्पताल भेजा.

घायल बदमाशों की पहचान राजीव (19) और राहुल (19) के रूप में हुई. दोनों कैथल के पीडल गांव के रहने वाले हैं. STF की करनाल और अंबाला टीम ने मौके पर ही उन्हें दबोच लिया. फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है और पुलिस उनके किसी गैंग से जुड़े होने की जांच कर रही है.

12 सितंबर को हुई थी फायरिंग

STF ने बताया कि दोनों बदमाशों ने 12 सितंबर को दिनदहाड़े कुरुक्षेत्र के नए बस स्टैंड के पास चैतन्य आईलेट्स सेंटर पर फायरिंग की थी. उस दिन उन्होंने सेंटर की तरफ 4 राउंड फायर किए थे.

गोलीबारी में सेंटर का फ्रंट शीशा टूट गया था. लेकिन सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि उस समय सेंटर में करीब 150 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. घटना के बाद दोनों आरोपी बिना नंबर की बाइक पर फरार हो गए थे.

STF के DSP अमन कुमार ने बताया कि उनकी टीम पहले करनाल और अंबाला में दोनों बदमाशों की तलाश कर रही थी. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दोनों बदमाश प्रतापगढ़ गांव के लिंक रोड पर बैठे हुए हैं.

टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों बदमाश ने टीम को देख फायरिंग शुरू कर दी और पैदल भागने लगे. STF टीम ने सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने फायरिंग जारी रखी. इसके बाद STF ने जवाबी कार्रवाई की.

टांगों में लगी गोली, इलाज जारी

जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए. उनकी टांगों में गोली लगी और उन्हें तुरंत दबोचकर अस्पताल ले जाया गया. दोनों का इलाज LNJP अस्पताल में चल रहा है. DSP अमन कुमार ने कहा कि पूछताछ के बाद ही साफ होगा कि दोनों किस गैंग से जुड़े हैं और उनकी भूमिका क्या थी.

Input By : अशोक यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget