एक्सप्लोरर

नाराजगी की खबरों के बीच कुमारी सैलजा की पहली प्रतिक्रिया, 'हमारी लड़ाई...'

Kumari Selja News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में नाराजगी की खबरों के बीच कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि मुझे टिकट नहीं देना पार्टी का फैसला है, कांग्रेस से नाराजगी नहीं है.

Kumari Selja News: हरियाणा की सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने साफ कर दिया है कि वो पार्टी कभी नहीं छोड़ेंगी. दरअसल, सैलजा की नाराजगी की खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया था. इसके बाद सैलजा ने तीखी प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने आज तक से बातचीत में कहा, ''बीजेपी के नेता जो टिप्पणी कर रहे हैं, वो नसीहत न दें. हमारा राजनीतिक करियर उनसे लंबा है. बीजेपी के लोग भ्रम फैला रहे हैं कि सैलजा कांग्रेस छोड़ेंगी. कुमारी सैलजा कभी पार्टी नहीं छोड़ सकती है, कुमारी सैलजा की रगों में कांग्रेस का खून है, कुमारी सैलजा के पिता भी कांग्रेस के झंडे में लिपट कर गए, मैं भी झंडे में ही लिपककर जाऊंगी.''

ये लड़ाई सिर्फ हमारी नहीं- कुमारी सैलजा

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने कहा, ''कुमारी सैलजा के लिए अपनी लड़ाई नहीं है, कमजोर वर्ग की लड़ाई है. हमारी लड़ाई 36 बिरादरी की लड़ाई है. राजनीति में संघर्ष अपने, साथियों और विचारों के लिए होता है.''

उन्होंने नाराजगी पर कहा कि कुछ अंदरूनी बातें हो जाती हैं. कांग्रेस से नाराजगी नहीं है. कुमारी सैलजा ने विधानसभा चुनाव में प्रचार से दूर रहने पर कहा कि वो अब कैंपेन के लिए निकलेंगी.

सूत्रों का दावा है कि कुमारी सैलजा टिकट बंटवारे में प्राथमिकता नहीं मिलने से नाराज हैं. टिकट बंटवारे में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दबदबा चला और 89 सीटों में से 70 से अधिक सीटों पर अपने खेमे के नेताओं को टिकट दिलवाया. 

मल्लिकार्जुन खरगे से हुई कुमारी सैलजा की मुलाकात 

कुमारी सैलजा का ये बयान ऐसे समय में आया है जब रविवार (22 सितंबर) को कुमारी सैलजा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकत की.बैठक में सैलजा की सारी शिकायतें सुनी गईं और उन्हें सुलझाने का भरोसा दिलाया. सूत्रों ने बताया कि कुमारी सैलजा से संबंधित विवाद जल्द सुलझा लिया जाएगा. बीजेपी बेवजह तूल देने की कोशिश कर रही है.

कुमारी सैलजा की नाराजगी के बीच रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दी बड़ी खबर, कहा- 'वो कांग्रेस के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद राव इंद्रजीत सिंह के गंभीर आरोप, अब कांग्रेस ने घेरा
BJP सांसद राव इंद्रजीत सिंह के गंभीर आरोप, अब कांग्रेस ने घेरा
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget