एक्सप्लोरर

हरियाणा के कैथल से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस! ऑपरेशन सिंदूर की दे रहा था जानकारी, जानें पूरा मामला

Kaithal News: कैथल के मस्तगढ़ गांव का देवेंद्र सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को जानकारी भेजने के आरोप में गिरफ्तार हुआ है. वह करतारपुर कॉरिडोर के जरिये पाकिस्तान जाकर वहां की इंटेलिजेंस से जुड़ा था.

Haryana News: पानीपत के बाद अब कैथल से एक और बड़ा खुलासा हुआ है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को सूचना भेजने का मामला सामने आया है. इस मामले में कैथल पुलिस ने एक संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार किया है. वह सिख समुदाय से जुड़ा बताया जा रहा है. आरोपी का नाम देवेंद्र सिंह है. वह कैथल जिले के मस्तगढ़ गांव का रहने वाला है.

कैथल जिले की एसपी, आईपीएस आस्था मोदी ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि देवेंद्र सिंह की उम्र 25 साल है. वह पिछले साल नवंबर में करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान गया था. वहीं वह पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑफिसर के संपर्क में आया. इसके बाद वह भारत से पाकिस्तान को खुफिया सूचनाएं भेजने लगा.

आरोपी का फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा- SP
कैथल SP आस्था मोदी ने यह भी बताया कि कैथल जिले के गांव मस्तगढ़ निवासी देवेंद्र सिंह ढिल्लो को 12 मई को अपनी फेसबुक ID पर पिस्तौलों व बंदूकों के साथ काफी फोटो अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. जिसके बाद रिमांड में सामने आया की आरोपी पाकिस्तान के लिए जासूसी का काम करता था. SP ने बताया कि आरोपी का फोन जब्त करके फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. इसके साथ साथ आरोपी के बैंक अकाउंट की जांच की जा रही है कि आरोपी पाकिस्तान को सूचनाएं भेजकर कितने पैसे ले रहा था. कैथल पुलिस आस्था मोदी ने बताया कि आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.

पाकिस्तानी को देता था ऑपरेशन सिंदूर की जानकारियां- DSP
वहीं कैथल DSP वीरभान ने ANI को बताया, "पूछताछ में देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में था. वह ISI को भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के दौरान जानकारियां और ऑपरेशन सिंदूर की जानकारियां भी पाकिस्तानी सेना और ISI को देता था. साइबर थाने में हमारा स्टाफ उसके पास मिले उपकरणों की गहन जांच कर रहा है. जो भी सच सामने आएगा, उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी."

गौरतलब है कि इसी सप्ताह हरियाणा के पानीपत में पाकिस्तानी के लिए जासूसी करने के लिए 24 साल के नौमान इलाही को पकड़ा था. नोमान इलाही जो पानीपत में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था और टास्क के हिसाब से सूचना देने के लिए एजेंटों से पैसे अपने जीजा और कंपनी के ड्राइवर के खाते में मंगवाता था. गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पंजाब से भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो जासूस पकड़े जा चुके है.

Input By : सुनील कुमार रवीश
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम
कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget