एक्सप्लोरर

कैथल में खस्ता हाल सड़कों को लेकर महिलाओं के सवालों से घिरे BJP प्रत्याशी, जानें क्या दिया जवाब

Haryana Assembly Election 2024: कैथल में वोट की अपील करने पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी लीला राम खराब सड़कों को लेकर महिलाओं के सवालों से घिरे नजर आए.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को प्रचार-प्रसार जोरों पर हैं. सभी राजनीतिक दलों के नेता बड़े-बड़े वादे और दावे कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही नजारा दिखा कैथल विधानसभा की एक सभा के दौरान, जहां बीजेपी के प्रत्याशी लीला राम लोगों से वोट की अपील करने पहुंचे थे. हालांकि, इस दौरान वे कैथल की सड़कों के खस्ताहाल को लेकर सवालों से घिरे नजर आए.

महिलाओं ने किए सवाल 
दरअसल, एबीपी लाइव की ओर से लीला राम से सवाल किया गया कि उन्होंने शहर में हॉस्पिटल बनाने का वादा किया था, लेकिन जनता का सवाल है कि उस हॉस्पिटल तक जाएं कैसे? शहर की सड़कों का बुरा हाल है. इस पर बीजेपी प्रत्याशी ने कहा, 'हरियाणा में सबसे बढ़िया रोड में कैथल का तीसरा नंबर है.'

उम्मीदवार ने कहा, "हमारी सरकार ने वे 17 सड़कें बनाई हैं, जो कैथल को एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ती हैं. एक भी सड़क कच्ची नहीं है. टैंडर लग चुके थे लेकिन वर्क ऑर्डर नहीं हुआ, क्योंकि लगभग 27-28 दिन पहले आचार संहिता लग गई. कुछ कॉलोनियों में सड़कें बननी रह गई थीं, उसे बनवा दिया जाएगा."

इस पर वहां मौजूद महिलाओं ने उनसे पूछा कि किस आधार पर उनको वोट दें? सड़कें तो अब तक नहीं बनवाई गई हैं. स्कूल, कॉलेज बनवाने के वादे तो किए जा रहे हैं लेकिन पढ़ने तो तब जाएंगे जब रास्ता होगा. महिलाओं ने कहा हमने पांच साल से वेट किया है लेकिन काम नहीं हुआ है. महिलाएं यहीं नहीं रूकी उन्होंने कहा कि आप हमारे साथ एक बार चलकर सड़कें देख लीजिए. हालांकि, बीजेपी प्रत्याशी साथ नहीं गए.

उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी सरकार ने बहुत काम किए हैं, लेकिन कुछ जगहों पर जो समस्याएं रही हैं हम उनको स्वीकार करते हैं. अभी ये कॉलोनियां दो-तीन महीने पहले ही अप्रूव हुई हैं. आज भी हमारे पास 51 करोड़ रुपये हैं सड़क, बिजली, पानी, स्कूल के लिए, हम वो लोग नहीं है जो मुंह छुपाकर भाग जाएंगे.

यह भी पढ़ें: 'हम किसी के भरोसे नहीं रहेंगे...', हरियाणा चुनाव से पहले चन्द्रशेखर आज़ाद ने किया बड़ा दावा

About the author आशी सिंह

आशी सिंह वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे रही हैं. आशी बीते चार सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स के लिए पत्रकारिता की है. एबीपी के Special Platform Uncut में आशी के पास वीडियो से जुड़ी ज़िम्मेदारियां हैं. कई राज्यों के चुनाव, देश दुनिया से जुड़ी बड़ी घटनाओं, घुमक्कड़ी और बिजनेस जुड़े मुद्दों पर आशी ने वीडियो स्टोरी की हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, 'जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, 'जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो...'
Hathnikund Barrage: बारिश के बाद हथनीकुण्ड बैराज के 10 गेट खोले गए, कब तक दिल्ली पहुंचेगा पानी?
बारिश के बाद हथनीकुण्ड बैराज के 10 गेट खोले गए, कब तक दिल्ली पहुंचेगा पानी?
मानसून की बारिश में डूबा अंबाला, सड़क से स्कूल तक हर तरफ जलभराव; जनजीवन बेहाल
मानसून की बारिश में डूबा अंबाला, सड़क से स्कूल तक हर तरफ जलभराव; जनजीवन बेहाल
Gurugram Encounter: गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल
गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget