एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में ज्योति मल्होत्रा का पहला बयान, उसके वकील ने किया बड़ा खुलासा

Jyoti Malhotra Case: हरियाणा के हिसार जेल में बंद ज्योति मल्होत्रा ने खुद को निर्दोष बताया है. ज्योति मल्होत्रा के वकील ने इस संबंध में दावा किया है. उन्होंने कहा कि हम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे.

Jyoti Malhotra Youtuber: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने दावा किया है कि वो निर्दोष है. मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने कहा कि ज्योति मल्होत्रा ने सभी आरोपों से इनकार किया है. अब पुलिस को जांच के दौरान क्या मिला है, ये तो चार्जशीट के बाद ही पता चलेगा. 

उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ''मुझे ज्योति मल्होत्रा ने कल (गुरुवार) वकील नियुक्त किया है. उन्होंने कल वकालतनामा साइन किया है. मैंने इसे कोर्ट में सबमिट कर दिया है. मैंने कुछ कागजात मांगे हैं, वो कानून के मुताबिक मिल जाएगा.''

अब तक क्या है अपडेट?

कुमार मुकेश ने कहा, ''अभी तक सबकुछ सबके सामने है, पुलिस ने एफआईआर की, गिरफ्तार किया और रिमांड पर भेजा गया. मोबाइल, लैपटॉप जब्त किए गए हैं. बैंक स्टेटमेंट लिया गया है. इन सब की स्टडी के बाद कुछ बताया जाएगा.''

उन्होंने कहा, ''पुलिस की शिकायत पर 16 मई को एफआईआर हुई और उसी दिन गिरफ्तार किया गया. फिर कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस कस्टडी में भेजी गई. 26 मई को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इस समय वो न्यायिक हिरासत में है.'' 

पाकिस्तान में सुरक्षा मिलने पर वकील का बयान

पैसे मिलने के सवाल पर वकील ने कहा कि ब्लॉगर है तो पैसे तो आएंगे, सवाल है कि ये पैसे कहां से आए, आईएसआई और पाकिस्तानी एजेंट्स ने पैसे दिए हैं तो अलग बात है, लेकिन अगर कहीं और से आया है तो ये तो स्वाभाविक है. कहीं से भी स्पॉन्सर हो सकता है. पुलिस ही इसमें बताएगी कि कहां से पैसा आया. 

पाकिस्तान में ज्योति मल्होत्रा को सुरक्षा मिलने पर वकील ने कहा कि ज्योति मल्होत्रा के काफी वीडियो हैं, लेकिन दोनों पक्ष जानना जरूरी है. सुरक्षा तो किसी को भी मिल सकती है. ब्लॉगर है तो उसे भी सुरक्षा मिल सकती है.

पिता का बड़ा दावा

इसके साथ ही ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश मल्होत्रा ने गुरुवार (28 मई) को दावा किया कि ज्योति ने खुद को निर्दोष बताया है और अधिक जानकारी साझा करने से इनकार किया है. भावुक दिख रहे हरीश मल्होत्रा ने हिसार की सेंट्रल जेल नंबर 2 में ज्योति मल्होत्रा से मुलाकात की थी. 

जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं.

Mail Id- jeevanp@abpnetwork.com
Linkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164
Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैथल मंडी में बारिश का कहर, भीगा धान अंकुरित; किसान परेशान
कैथल मंडी में बारिश का कहर, भीगा धान अंकुरित; किसान परेशान
पानीपत में तेज रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला
पानीपत में तेज रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला
सोनीपत: गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, हुई मौत
सोनीपत: गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, हुई मौत
नूंह: गौ-तस्कर के एनकाउंटर पर हंगामा, अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार
नूंह: गौ-तस्कर के एनकाउंटर पर हंगामा, अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget