एक्सप्लोरर

Haryana CET 2025: हरियाणा में CET परीक्षा दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न, 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में 27 जुलाई को CET परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया. प्रशासन की कड़ी सुरक्षा और विशेष सुविधाएं चर्चा में रहीं.

हरियाणा में सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) 27 जुलाई को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दूसरे दिन सफलतापूर्वक संपन्न हो गई. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप-सी पदों की भर्ती के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से रविवार को 6.70 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए. 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए "सभी ने एक टीम की तरह काम किया", जिससे औसत उपस्थिति 90 प्रतिशत से ऊपर रही.

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ परिक्षा

हरियाणा के 22 जिलों और चंडीगढ़ में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर विस्तृत सुरक्षा और लॉजिस्टिक इंतजाम किए गए. हरियाणा परिवहन विभाग ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष बस सेवाएं उपलब्ध कराईं.

एचएसएससी के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने रोहतक जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रही. सभी अभ्यर्थियों को पूरी तरह जांचने के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश मिला. शनिवार को भी परीक्षा की दो पालियों में भारी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे.

दिव्यांग परीक्षार्थी को मिली विशेष परिवहन की सुविधा

पंचकूला में मुख्यमंत्री सैनी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सरकार ने हर जरूरी इंतजाम किए ताकि किसी परीक्षार्थी को परेशानी न हो. उन्होंने कहा, “जब हर कोई टीम भावना से काम करता है तो बड़ी चुनौती भी आसान हो जाती है.”

एक दिव्यांग परीक्षार्थी ने बताया कि सरकार ने उनके लिए विशेष परिवहन की सुविधा दी, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई नहीं हुई. वहीं, करनाल में एक महिला परीक्षार्थी को हल्की चोट लगने पर प्राथमिक उपचार के बाद केंद्र पर पहुंचा दिया गया.

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 के अंतर्गत सभी परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई.

अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान कहीं से कोई अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि की सूचना नहीं मिली, जिससे इस आयोजन को प्रशासन की एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget