एक्सप्लोरर

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने फिर ली करवट, तापमान में गिरावट से रातें हुईं ठंडी, बारिश के भी आसार

Haryana Weather News: हरियाणा में तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंड महसूस होने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने वाले हैं.

Haryana Weather Forecast: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम बदलने लगा है. प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं. कई जगहों पर धुंध के हालात बने हुए हैं. इसके साथ दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आने लगी है. अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और रात के तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में आगे भी गिरावट जारी रहने वाली है.

तापमान में लगातार आ रही गिरावट
मौसम विभाग के आकंड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में महेंद्रगढ़ की रात सबसे ठंडी रही. यहां न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. इसके अलावा सबसे अधिक तापमान की अगर बात करें तो सिरसा में रविवार दोपहर का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

15-16 नवंबर को बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो प्रदेश में आज और कल (11-12 नवंबर) बादल छाए रहने वाले हैं. इसके बाद 15 और 16 नवंबर को बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. इसके अलावा अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़ में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं. अक्टूबर से अब तक बारिश नहीं हुई है, जिस वजह से सामान्य के मुकाबले ज्यादा तापमान बना हुआ था. वैसे प्रदेश में मानसून का प्रदर्शन संतोषजनक रहा. अब तक 424.6 मिमी बारिश के मुकाबले 406.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 4 प्रतिशत कम है. प्रदेश के 10 जिलों में 10 से 38 प्रतिशत कम बारिश हुई है तो वहीं 12 जिलों में सामान्य से 10 से 71 प्रतिशत बारिश अधिक हुई है.

सोनीपत का AQI सबसे खराब रहा
हरियाणा में तापमान में गिरावट के साथ ही सूबे के शहरों में हवा खराब होने लगी है. सोनीपत का एक्यूआई सबसे खराब रहा. यहां एक्यूआई 305 दर्ज किया गया. इसके अलावा चरखी दादरी की हवा बेहद खराब रही. यहां एक्यूआई 296 दर्ज किया गया. इसके अलावा पंचकूला का AQI 261, गुरुग्राम का AQI 260, भिवानी का AQI 214 दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: हरियाणा कांग्रेस ने बालमुकुंद शर्मा को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, इस वजह से हुआ एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम
कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget