एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: चौधरी देवीलाल को हराने वाले पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह AAP में शामिल

Haryana Election 2024: हरियाणा के पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. 1991 के विधानसभा चुनावों में चौधरी देवीलाल को छत्रपाल सिंह ने हराया था.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद भूचाल मचा हुआ है. सोमवार को पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने पार्टी में अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया. इसके बाद उन्होंने आम आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया और AAP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई.

छत्रपाल सिंह के AAP में शामिल होने पर सुशील गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए लिखा, "हरियाणा बीजेपी को एक और बड़ा झटका, पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह बीजेपी छोड़ हरियाणा के सभी वर्गों के हितों के लिए काम करने वाली आम आदमी आदमी पार्टी में शामिल हुए. प्रो. छत्रपाल पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल को भी हरा चुके हैं और अपने जीवन में हमेशा से विद्यार्थियों और युवाओं के लिए लंबी लड़ाई लड़ते रहे हैं."

1991 में चौधरी देवीलाल को हराया था छत्रपाल सिंह ने
पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह ने 1991 में घिराय हलका विधानसभा सीट से चौधरी देवीलाल को चुनाव हराया था. छत्रपाल सिंह इसी हल्के से दो बार विधायक चुने गए थे. 2005 में इस हलके में अंतिम बार चुनाव हुआ था. इस चुनाव में छत्रपाल सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार जोगीराम सिहाग को मात दी थी. इसके बाद छत्रपाल सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था. वे भजनलाल सरकार में मंत्री बने थे. 

2014 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले छत्रपाल सिंह बीजेपी में शामिल हुए थे. लेकिन, अब उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि वे बीजेपी में इसलिए शामिल हुए थे कि उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा. पार्टी की तरफ से उन्हें क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा, लेकिन बीजेपी ने उन्हें हर बार नजरअंदाज किया. इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया.

फिरोजपुर झिरका से निर्दलीय पार्षद भी AAP में शामिल
वहीं फिरोजपुर झिरका विधानसभा से निर्दलीय पार्षद भी सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई है. AAP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र की युवा पार्षद और मेवात को विकसित बनाने का प्रण लेने वाली नेहा अपने पति के साथ आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा बनी. नेहा की मेहनत और शिद्दत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पार्षद के चुनाव में 7 दावेदार होने के बावजूद निर्दलीय चुनाव लड़कर कुल 19,000 वोटों में से 13,000 वोट हासिल कर पार्षद बनी थी. युवा साथियों के ऐसे ही मजबूत हौसलों से हम हरियाणा के हाल जरूर बदलेंगे.

यह भी पढ़ें: CM पद पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का बड़ा बयान, 'लोगों की इच्छा है कि मैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Panipat News: बारिश के पानी में डूबा पानीपत का इंडस्ट्रियल एरिया, प्रशासन के दावों की खुली पोल
बारिश के पानी में डूबा पानीपत का इंडस्ट्रियल एरिया, प्रशासन के दावों की खुली पोल
सोम नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी
सोम नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी
फरीदाबाद: स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद: स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
'सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा से, लेकिन कॉमनवेल्थ की जिम्मेदारी गुजरात को', हुड्डा ने जताई नाराजगी
'सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा से, लेकिन कॉमनवेल्थ की जिम्मेदारी गुजरात को', हुड्डा ने जताई नाराजगी

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget