एक्सप्लोरर

Haryana: शाहबाद ढाबा फायरिंग मामले में 6 और गिरफ्तार, शूटर्स अब भी फरार

Haryana News: हरियाणा में शाहबाद के पास अमन ढाबे फायरिंग मामले में STF ने पूछताछ के बाद 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. लेकिन शूटर्स अभी भी फरार हैं.

हरियाणा में बीते दिनों शाहबाद के नजदीक अमन ढाबे पर फायरिंग मामले में 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. अब तक इस मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, शूटर्स अभी भी फरार हैं. ये आरोपी गैंग को चलाने में सहयोग करते थे. अलग-अलग जगह हथियार पहुंचाने की जिम्मेदारी इन आरोपियों की थी.

इन खातों में संदिग्ध ट्रांजेक्शन भी पाई गई हैं. इनके ऊपर पहले कोई और मामला दर्ज है या नहीं, ये जांच जारी है. कल इन्हें कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा. ये आरोपी हथियार सप्लाई करना, पैसे इधर से उधर पहुंचाना, वारदात में मदद करने का काम करते थे.

सुबह के समय चली थीं गोलियां 

इन्हें STF ने पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया. करनाल में STF को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. शाहबाद के पास अमन ढाबे पर सुबह के समय गोलियां चली थीं. इस मामले में पहले एक आरोपी गिरफ्तार किया गया था.

जिस पर आरोप था कि अमन ढाबे पर जिन्होंने आकर गोलियां चलाई थीं, शूटर्स को उस आरोपी ने मदद की थी हथियार पहुंचाने की, पैसे पहुंचाने की, एक स्थान से दूसरे स्थान छोड़कर आने की. अब इस मामले में 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

अकाउंट में हुए संदिग्ध ट्रांजेक्शन

दरअसल, इन पर आरोप है कि ये गैंग को चलाते थे, हथियार एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजते थे. इनके अकाउंट में संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुए हैं. ये शूटर्स को पैसे की मदद करते थे, जिसके बाद ये संदिग्ध लगे और STF करनाल ने इन्हें पूछताछ के लिए बुलाया, और जब लगा कि इनकी उसमें साजिश है तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

अब तक अमन ढाबा में गोलियां चलाने के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं और जो शूटर्स हैं, वे अभी भी फरार हैं. उन्हें भी STF की टीमें जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई हैं. बहरहाल, मामला बड़ा है और जल्द ही उन शूटर्स को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

अब इन आरोपियों का मेडिकल करवाया गया है और कल कोर्ट में पेश करके इनका रिमांड हासिल किया जाएगा.

Input By : Mukul Satija
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोम नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी
सोम नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी
फरीदाबाद: स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद: स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
'सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा से, लेकिन कॉमनवेल्थ की जिम्मेदारी गुजरात को', हुड्डा ने जताई नाराजगी
'सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा से, लेकिन कॉमनवेल्थ की जिम्मेदारी गुजरात को', हुड्डा ने जताई नाराजगी
फरीदाबाद: टीचर को क्लास से निकालकर 30 बार मारा चाकू, 40 सेकंड में ले ली जान
फरीदाबाद: टीचर को क्लास से निकालकर 30 बार मारा चाकू, 40 सेकंड में ले ली जान

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget